Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    22/11/2026

    22 नवंबर 2026, रविवार – आज का राशिफल आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है, रवि प्रदोष व्रत है। चंद्रमा मेष राशि में हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 

    22/11/2026

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने पात्र किसान 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल और एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य
    छत्तीसगढ़

    कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने पात्र किसान 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल और एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI10/10/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 9 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा खरीफ 2026 से कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। योजना का उद्देश्य फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाना, खेती की लागत कम कर किसानों की आय में वृद्धि करना, नवीन कृषि तकनीक में निवेश को प्रोत्साहित करना तथा बाजारोन्मुखी फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है।

     

    योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसानों को 31 अक्टूबर 2026 तक एकीकृत किसान पोर्टल और एग्रीस्टेक पोर्टल—दोनों में पंजीयन कराना अनिवार्य है। एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत ऐसे किसान, जिन्होंने पिछले खरीफ में धान की खेती की थी और खरीफ 2026 में धान के स्थान पर अन्य फसल लेने के लिए पंजीयन कराया है, योजना के पात्र होंगे। खरीफ में दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती करने वाले किसान भी निर्धारित शर्तों के अधीन पात्र होंगे। ट्रस्ट, मंडल, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, शाला विकास समिति तथा केंद्र एवं राज्य शासन के संस्थान और महाविद्यालय जैसी विधिक संस्थाएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होंगी।

     

    योजना के अंतर्गत सहायता राशि किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से दी जाएगी। पिछले खरीफ में धान की खेती करने वाले और खरीफ 2026 में धान के बदले अन्य खरीफ फसल लेने के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे में रकबे की पुष्टि के बाद मान्य रकबे पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता दी जाएगी। खरीफ में दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती करने वाले पात्र किसानों को पंजीयन और रकबे की पुष्टि के बाद 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता मिलेगी।

     

    पिछले वर्ष की फसल और रकबे की पुष्टि डिजिटल क्रॉप सर्वे के आंकड़ों से की जाएगी। जहां डिजिटल क्रॉप सर्वे का डेटा उपलब्ध नहीं होगा, वहां जिला कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आंकड़ों के आधार पर रकबे का सत्यापन किया जाएगा। खरीफ 2026 में फसलवार, रकबावार और खसरावार त्रुटिरहित गिरदावरी तथा ई-गिरदावरी सुनिश्चित करने के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित किया गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए सर्वेयर नियुक्त किए गए हैं और तहसील स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

     

    एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन के लिए किसान आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी सेवा सहकारी समिति से संपर्क कर सकते हैं। एग्रीस्टेक छत्तीसगढ़ फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल में पंजीयन के लिए आधार कार्ड, भूमि की अद्यतन ऋण पुस्तिका/बी-1, खसरा और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर नजदीकी लोक सेवा केंद्र या सेवा सहकारी समिति जाएं। पंजीयन के दौरान आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन होगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के पटवारी के लॉगिन से सत्यापन और तहसीलदार के लॉगिन से अनुमोदन किया जाएगा।

     

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने किसानों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए 31 अक्टूबर तक एकीकृत किसान पोर्टल और एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अवश्य कराएं तथा फसल और रकबे से संबंधित सही जानकारी देकर गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे में सहयोग करें। पंजीयन और सर्वे से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सेवा सहकारी समिति या लोक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसेवा की कहानी: पीएम-जनमन से नरबदा के दलदली पारा तक पहुंची पक्की सड़क, ग्रामीणों ने कहा – अब एंबुलेंस गांव तक आती है
    Next Article कोरबा की ‘चटकारा चौपाटी’ को मिला फूड सेफ्टी हब प्रमाणपत्र
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    22/11/2026
    छत्तीसगढ़

    22 नवंबर 2026, रविवार – आज का राशिफल आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है, रवि प्रदोष व्रत है। चंद्रमा मेष राशि में हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 

    22/11/2026
    छत्तीसगढ़

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026
    करतला

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित

    21/11/2026
    Editors Picks

    रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    22/11/2026

    22 नवंबर 2026, रविवार – आज का राशिफल आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है, रवि प्रदोष व्रत है। चंद्रमा मेष राशि में हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 

    22/11/2026

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.