Close Menu
    What's Hot

    राष्ट्रीय राजमार्ग-130 फोरलेन उन्नयन परियोजना के लिए विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न,

    June 17, 2026

    TL बैठक में कलेक्टर दुदावत सख्त, बोले – “फाइल लटकाई तो नोटिस पक्का

    June 16, 2026

    कलेक्टर व एसपी की अध्यक्षता में नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केंद्राध्यक्षों की बैठक संपन्न

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय राजमार्ग-130 फोरलेन उन्नयन परियोजना के लिए विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न,
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय राजमार्ग-130 फोरलेन उन्नयन परियोजना के लिए विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न,

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIJune 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    एनएचएआई को सर्वे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने किया निर्देशित

    कोरबा 16 जून 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा से अंबिकापुर) फोरलेन उन्नयन निर्माण परियोजना के संबंध में विभागीय समन्वय हेतु परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के अंतर्गत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) निर्माण, तकनीकी डिजाइन एवं आवश्यक अनुमोदनों पर विस्तृत चर्चा की गई।
    कलेक्टर ने मार्ग में आने वाले अंधे मोड़ों के सुधार हेतु लेआउट एवं सड़क डिजाइन को तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को आगामी एक माह के भीतर संपूर्ण सर्वे कार्य पूर्ण करने निर्देशित किय। उन्होंने राजस्व विभाग को भू-अर्जन की प्रक्रिया तेजी से पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को आवश्यक एनओसी शीघ्र जारी करने के लिए कहा गया।
    कलेक्टर ने रेलवे, विद्युत वितरण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रस्तावित कार्यों के अनुरूप अपने-अपने विभागीय कार्यों की तैयारी सुनिश्चित करें तथा एनओसी एवं अन्य आवश्यक अनुमतियां समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब ना हो।
    इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम सहित एनएचएआई , रेल्वे सभी सार्वजनिक उपक्रम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleTL बैठक में कलेक्टर दुदावत सख्त, बोले – “फाइल लटकाई तो नोटिस पक्का
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    TL बैठक में कलेक्टर दुदावत सख्त, बोले – “फाइल लटकाई तो नोटिस पक्का

    June 16, 2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर व एसपी की अध्यक्षता में नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केंद्राध्यक्षों की बैठक संपन्न

    June 16, 2026
    छत्तीसगढ़

    तिलकेजा के किसान ने दिखाया कमाल, नैनो यूरिया के 2 पंप से 4.5 एकड़ धान में बंपर पैदावार

    June 16, 2026
    करतला

    निमेश कुमार राठौर बने राष्ट्रीय पत्रकार संघ के कोरबा जिलाध्यक्ष

    June 16, 2026
    करतला

    सरगबुंदिया: तीन दिन का समय खत्म, अब क्या होगी पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई

    June 16, 2026
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में OTP से राशन बंद, अब सिर्फ स्कैनर से मिलेगा खाद्यान्न  

    June 16, 2026
    Editors Picks

    राष्ट्रीय राजमार्ग-130 फोरलेन उन्नयन परियोजना के लिए विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न,

    June 17, 2026

    TL बैठक में कलेक्टर दुदावत सख्त, बोले – “फाइल लटकाई तो नोटिस पक्का

    June 16, 2026

    कलेक्टर व एसपी की अध्यक्षता में नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केंद्राध्यक्षों की बैठक संपन्न

    June 16, 2026

    तिलकेजा के किसान ने दिखाया कमाल, नैनो यूरिया के 2 पंप से 4.5 एकड़ धान में बंपर पैदावार

    June 16, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.