Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, प्राचार्या पर गंभीर आरोप, SDM/SIT से जांच की मांग

    01/10/2026

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»TL बैठक में कलेक्टर दुदावत सख्त, बोले – “फाइल लटकाई तो नोटिस पक्का
    छत्तीसगढ़

    TL बैठक में कलेक्टर दुदावत सख्त, बोले – “फाइल लटकाई तो नोटिस पक्का

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI16/06/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    18-20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीयन शिविर, खाद-राशन-गणवेश बांटने में देरी पर होगी कार्यवाही, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर अफसरों को कारण बताओ नोटिस*

     

    कोरबा, 16 जून 2026: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को हुई समय-सीमा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभागीय कामकाज की परत-दर-परत समीक्षा की। लंबित टीएल प्रकरणों और CM हेल्पलाइन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने साफ कहा – “सभी फाइलें समय पर निपटाओ, वरना कारण बताओ नोटिस के लिए तैयार रहो”।

    3 दिन लगेंगे मेगा पंजीयन शिविर: “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के

    कलेक्टर ने सभी एसडीएम को 18 से 20 जून तक हर अनुविभाग में वृहद पंजीयन शिविर लगाने के निर्देश दिए। कहा कि शिविर सिर्फ फॉर्म भरने तक सीमित न रहें, केंद्र-राज्य की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। नए पंजीयन, त्रुटि सुधार और शिकायतों का मौके पर ही निराकरण होगा। सभी विभागीय अफसरों को शिविर में मौजूद रहने को कहा गया है।

     

    खरीफ की तैयारी: खाद नहीं मिली तो जवाबदेही तय होगी

    खरीफ सीजन के लिए खाद भंडारण और वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि किसानों को समय पर खाद मिलना “सर्वोच्च प्राथमिकता” है। वितरण की रोजाना रिपोर्ट मांगी गई। KCC से लोन बांटने में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। जुलाई के राशन का भंडारण हर सोसायटी में महीने के अंत तक पूरा करने को कहा गया है।

    स्कूल खुले, पर किताब-ड्रेस नहीं बंटी तो खैर नहीं 

    शाला प्रवेश उत्सव के बाद कलेक्टर ने BEO को निर्देश दिए कि सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तक और गणवेश तुरंत बांटे जाएं। किताबों की स्कैनिंग भी तय समय में पूरी हो। SDM हर हफ्ते BEO से रिपोर्ट लेंगे।

    CM हेल्पलाइन: संतुष्टि से बंद होगा केस, वरना नोटिस

    CM हेल्पलाइन के आवेदनों पर कलेक्टर ने कहा कि “हर शिकायत को संवेदनशीलता से लो। समय पर और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करो।” लंबित केस वाले विभागों के अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

    . किसान-स्ट्रीट वेंडर पर फोकस

    PM किसान सम्मान निधि में बचे किसानों का e-KYC, आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग अभियान चलाकर पूरा करने को कहा। एग्रीस्टेक पोर्टल में संयुक्त खाताधारकों का भी पंजीयन होगा। PM स्वनिधि में शहरी-ग्रामीण सभी स्ट्रीट वेंडरों को जोड़कर 100% कवरेज के निर्देश दिए गए।

    . DMF और घोषणा के काम तेज करो

    DMF से चल रहे अधूरे कामों को तेजी से पूरा करने और मुख्यमंत्री घोषणा व जनप्रतिनिधियों के स्वीकृत कामों का प्राक्कलन बनाकर तकनीकी मंजूरी के लिए भेजने को कहा गया।

     

    बैठक में कौन-कौन था मौजूद:

    वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, OSD तरुण कुमार किरण, SDM तन्मय खन्ना, जिला पंचायत CEO दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल समेत सभी SDM, तहसीलदार, जनपद CEO, CMO और विभागीय अफसर मौजूद रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकलेक्टर व एसपी की अध्यक्षता में नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केंद्राध्यक्षों की बैठक संपन्न
    Next Article राष्ट्रीय राजमार्ग-130 फोरलेन उन्नयन परियोजना के लिए विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न,
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, प्राचार्या पर गंभीर आरोप, SDM/SIT से जांच की मांग

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, प्राचार्या पर गंभीर आरोप, SDM/SIT से जांच की मांग

    01/10/2026

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.