Close Menu
    What's Hot

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा जिला पंचायत CEO पर भ्रष्टाचार के आरोप, मंत्री लखन लाल देवांगन ने हटाने की कार्रवाई के दिए संकेत
    छत्तीसगढ़

    कोरबा जिला पंचायत CEO पर भ्रष्टाचार के आरोप, मंत्री लखन लाल देवांगन ने हटाने की कार्रवाई के दिए संकेत

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा: //जिला पंचायत कोरबा में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह और सदस्यों ने CEO दिनेश नाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला पंचायत परिसर के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना दिया। जनप्रतिनिधियों ने जमकर नारेबाजी की और CEO पर महिला जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार और “5 प्रतिशत कमीशनखोरी” जैसे गंभीर आरोप लगाए।

     

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिला पंचायत में अफसरशाही हावी हो गई है और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इसी नाराजगी में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने जिला खनिज न्यास (DMF) समिति की बैठक का बहिष्कार कर दिया। वे समिति के सदस्य हैं, लेकिन CEO के रवैये से नाराज होकर बैठक में शामिल नहीं हुए।

     

    इसी दौरान DMF समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बैठक के बाद जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पवन सिंह और अन्य सदस्यों से चर्चा की। मंत्री ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मीडिया से कहा कि CEO का कार्य व्यवहार ठीक नहीं है।

     

    मंत्री देवांगन ने कहा कि CEO, अध्यक्ष का सचिव होता है और उसे जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि डेढ़-दो साल में CEO कभी अध्यक्ष के चेंबर तक नहीं गए और बैठक में बुलाने पर भी नहीं पहुंचे। मंत्री ने कहा कि “जिला पंचायत CEO में अफसरशाही हावी है।”

     

    मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले पर चर्चा करेंगे। यदि स्थिति नहीं सुधरी तो शासन स्तर पर CEO दिनेश नाग को हटाने की कार्रवाई भी हो सकती है।

     

    जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह और अन्य सदस्यों ने कहा कि वे वर्तमान CEO को कोरबा से हटाने की मांग पर अड़े हैं। उनका आरोप है कि CEO का व्यवहार लगातार असहयोगपूर्ण और अपमानजनक रहा है,

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा: जिला पंचायत CEO के खिलाफ अध्यक्ष-सदस्यों का मोर्चा, गेट पर धरना, DMF बैठक का बहिष्कार
    Next Article कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का सशक्त माध्यम ग्राम पंचायत चोढा में सुशासन शिविर का किया गया आयोजन

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 के तहत चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित’

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 12, 2026
    Editors Picks

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – जनसेवा का महाअभियान वर्षों का इंतजार खत्म, विमला बाई को मिला पक्का मकान

    May 12, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.