बरपाली – कोरबा-चांपा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम बरपाली के बस स्टैंड में माँ मड़वारानी के नवनिर्मित भव्य मंदिर की विधि-विधान से स्थापना की गई।
इस अवसर पर ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के पश्चात मंदिर में कलश एवं ध्वज चढ़ाकर माँ मड़वारानी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, मड़वारानी समिति के सदस्य, भूतपूर्व सैनिक रामदास सिदार एवं सांसद प्रतिनिधि प्रमोद श्रीवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने पहुंचकर माँ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
नवनिर्मित मंदिर की स्थापना को लेकर पूरे बरपाली ग्राम में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।

