Author: DEOKI JAGDISHPURI
कोरबा 16 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति एवं सहयोगी कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दायित्व सौंपे है। जारी आदेश के अनुसार नगरीय क्षेत्र एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन के संपूर्ण वैधानिक दायित्वों का निर्वहन/पर्यवेक्षण एवं जानकारियों का प्रेषण, प्रभारी अधिकारियों से समन्वय (चेक लिस्ट अनुसार), आवक जावक, फैक्स पत्रों का आदान-प्रदान, नस्ती संधारण, निर्वाचन की अधिसूचना, स्टेण्डिंग कमेटी/राजनैतिक दलों अभ्यर्थियों/मीडिया की…
सरकार के फैसले का किया अभिनंदन, जताया प्रधानमंत्री का आभार कोरबा, 16 अप्रैल 2026/ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोरबा शहर के टी.पी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने के प्रावधान का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के…
कोरबा 16 अप्रैल 2026/ आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व आ रहा है। इस पर्व पर बडे पैमाने पर कतिपय क्षेत्रों में बाल विवाह की घटनाऐं देखने में आती है। इन घटनाओं की समय पर रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप रोक लगाया जाता है। बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा के साथ ही साथ कानूनन अपराध है। 18 वर्ष के पूर्व लड़की तथा 21 वर्ष के पूर्व लड़के का विवाह करना बाल विवाह की श्रेणी में आता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुतायत से जनजाति व विशेष पिछडी जनजाति पण्डों, बिरहोर, पहाड़ी कोरवा आदि निवास करते…
आपकी एक सही जानकारी तय करेगी जिले के विकास की दिशा—कलेक्टर श्री दुदावत *हर नागरिक दे सही जानकारी, तभी बनेगी बेहतर योजनाएं- कलेक्टर ने की अपील* कोरबा, 16 अप्रैल 2026/ देश की प्रगति और भविष्य की सटीक रूपरेखा तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण ‘जनगणना 2027’ का जिले में औपचारिक शुभारंभ हो गया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर ‘ऑनलाइन स्व-गणना’ (Self-Enumeration) प्रक्रिया की शुरुआत की। उन्होंने इसे आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। *डिजिटल जनगणना: 30 अप्रैल तक स्वयं दर्ज कर…
*डीएमएफ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, टीएस अनुरूप दरवाजे, खिड़कियां, प्लंबिंग फिटिंग्स कराने किया निर्देशित* *जिले में खराब हैंडपम्पों की अभियान चलाकर मरम्मत कराने के दिए निर्देश* *पीएम स्वनिधि योजना में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति वाले नगरीय निकायों को नोटिश देने किया निर्देशित* *सोसायटियों में समय पर खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण व पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश* कोरबा 15 अप्रैल 2026/ जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और उनके प्रभावी…
समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश कोरबा 14 अप्रैल 2026/ पाली विकासखण्ड के तेंदूभांठा गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित किए जा रहे एनिकट का कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्य की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परियोजना की लागत, इससे लाभान्वित होने वाले गांवों, किसानों की संख्या तथा प्रस्तावित सिंचित रकबा क्षेत्र के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों…
कोरबा, 14 अप्रैल 2026 – सूचना के अधिकार के तहत जानकारी प्राप्त करने के बाद जब ग्राम पंचायत तिलकेजा, बगबुड़ा और बरडीहा सहित कई ग्राम पंचायतों में दौरा किया गया तो पीएम आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिन-जिन हितग्राहियों के आवास को आवास सॉफ्ट पोर्टल पर ‘कंप्लीट’ बताया गया है, मौका-स्थल पर वे घर अनकंप्लीट पाए गए। कई मकान सिर्फ नींव या प्लिंथ स्तर पर ही हैं, जबकि कुछ जगह छत तक का काम अधूरा है। *फर्जीवाड़े का तरीका:* – *अधूरे मकान को पूर्ण बताया*: निर्माण 30-40% ही हुआ, लेकिन पोर्टल पर 100% प्रगति दिखाकर किस्त जारी…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जिला अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में आरोपी सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। मार्च 30, 2026 को एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हुई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह लाया गया। वहां पहुंचे सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर ने कर्मचारियों से जल्दी पोस्टमार्टम करने की जिद की। काम में व्यस्त बुजुर्ग कर्मचारी बाल कृष्ण चनैया ने इंतजार करने को कहा। इससे तैश में आकर सरपंच…
कोरबा, 7 अप्रैल 2026 – ग्राम सुपातराई में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण अवतार और वामन अवतार की कथाएं सुनाई गईं, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथा व्यास दीदी सविता गोस्वामी जी ने वामन अवतार की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान वामन ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी और पूरे ब्रह्मांड को नाप लिया। उन्होंने कृष्ण अवतार की कथा भी सुनाई, जिसमें भगवान कृष्ण ने कंस का वध किया। कथा के दौरान हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित थे, जिन्होंने कथा का आनंद लिया। कथा व्यास ने बताया कि भगवान के अवतारों का…
कोरबा 07 अप्रैल 2026/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, पाली द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्राम पंचायत पटपरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में गंभीर वित्तीय अनियमितता और खाद्यान्न गबन की पुष्टि होने पर संबंधित संचालक संस्था का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यह आदेश प्रशासन द्वारा राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त संदेश देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। जांच और गबन के खुलासे के संबंध में विस्तृत…
