Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच महिलाओं ने हस्ताक्षर कर दिखाई एकजुटता, मानव श्रृंखला से दिया सशक्त संदेश
    छत्तीसगढ़

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच महिलाओं ने हस्ताक्षर कर दिखाई एकजुटता, मानव श्रृंखला से दिया सशक्त संदेश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI16/04/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    सरकार के फैसले का किया अभिनंदन, जताया प्रधानमंत्री का आभार

    कोरबा, 16 अप्रैल 2026/ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोरबा शहर के टी.पी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने के प्रावधान का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
    कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि महिलाओं के लिए यह दिन अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे देश की महिलाएं सशक्त होकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी। 33 प्रतिशत आरक्षण का यह प्रावधान महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
    उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जागरूकता में वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आसीन होना महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है।
    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं के सम्मान एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार के आर्थिक सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला हितग्राहियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से प्राप्त लाभों के अपने अनुभव साझा किए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, स्व सहायता समूह, स्वच्छता दीदी जैसी योजनाएं प्रमुख रहीं। महिलाओं ने बताया कि इन योजनाओं से उन्हें न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपना जीवनयापन कर रही हैं।
    इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता और उत्साह व्यक्त किया तथा मानव श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।
    कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला अधिवक्ताएं, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबाल विवाह की रोकथाम में सहयोग हेतु अपील
    Next Article नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026 विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.