Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»राशन वितरण में गबन और अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान का अनुबंध निरस्त, सुरक्षा राशि राजसात
    छत्तीसगढ़

    राशन वितरण में गबन और अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान का अनुबंध निरस्त, सुरक्षा राशि राजसात

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI07/04/2026Updated:07/04/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    कोरबा 07 अप्रैल 2026/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, पाली द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्राम पंचायत पटपरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में गंभीर वित्तीय अनियमितता और खाद्यान्न गबन की पुष्टि होने पर संबंधित संचालक संस्था का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यह आदेश प्रशासन द्वारा राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त संदेश देने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

    जांच और गबन के खुलासे के संबंध में विस्तृत विवरण देते हुए एसडीएम रोहित सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत पटपरा की उचित मूल्य दुकान, जिसका संचालन महिला जागृति स्व सहायता समूह भोड़कछार द्वारा किया जा रहा था, के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके पश्चात हल्का पटवारी द्वारा 30 मार्च 2026 को किए गए आकस्मिक निरीक्षण और भौतिक सत्यापन में पाया गया कि वितरण पंजी में जनवरी 2026 माह हेतु कुल 562 राशनकार्ड धारियों के हस्ताक्षर और फिंगर प्रिंट ले लिए गए थे, किंतु जमीनी हकीकत में केवल 140 से 150 कार्डधारियों को ही चावल का वितरण हुआ था। शेष कार्डधारियों को चावल, शक्कर और चना का वितरण किए बिना ही रिकॉर्ड में फर्जी वितरण दिखाया गया था।

    संस्था द्वारा कारण बताओ नोटिस के जवाब में जनवरी माह का राशन वितरित न करने की बात स्वयं स्वीकार की गई है। इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धाराओं का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए कठोर कार्रवाई की गई है। इसके तहत महिला जागृति स्व सहायता समूह का संचालन अनुबंध और अधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है और संस्था द्वारा जमा की गई संपूर्ण प्रतिभूति राशि को शासन के पक्ष में राजसात कर लिया गया है। ग्रामीणों को राशन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो, इसके लिए आगामी आदेश तक उक्त दुकान का संचालन अस्थायी तौर पर ग्राम पंचायत पटपरा को आवंटित कर दिया गया है।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleश्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन कथावचक दीदी सविता गोरस्वामी जो अपनी रस्मयी ओजस्वी वाणी द्वारा भक्ति ज्ञान वैराग्य की त्रिवेणी का प्रवाह कर भक्तो को कथा रस सुधा का पान कराती
    Next Article ग्राम सुपातराई में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण अवतार और वामन अवतार की कथाएं सुनाई गईं
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026
    Editors Picks

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.