Author: DEOKI JAGDISHPURI

*कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध* कोरबा 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जारी हाई स्कूल/ हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा कार्यक्रम एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं तैयारी में व्यवधान को रोकने हेतु विद्यार्थियों के हित में छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में 16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक…

Read More

कोरबा 11 फरवरी 2026/आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।  जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में…

Read More

किसानों और महिलाओं से किया संवाद कोरबा 12 फरवरी 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज विकासखंड पाली के ग्राम मुरली में आयोजित कृषि चौपाल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एफपीओ के अंतर्गत नए किसानों को जोड़ने, ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मक्का फसलों को प्रोत्साहित करने, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर) के विस्तार, किसान समृद्धि योजना अंतर्गत नलकूप स्थापना, शाकम्भरी योजना के तहत…

Read More

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश कोरबा, 12 फरवरी 2026कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा आज लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रगति तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत टेलर (दर्जी) एडवांस्ड कोर्स के हितग्राहियों से चर्चा कर प्रशिक्षण एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। हितग्राहियों ने बताया कि बुनियादी कौशल प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत एक लाख रुपये का लोन प्राप्त कर उसका उपयोग…

Read More

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण मरकाम को 30 लाख रुपये के शासकीय गबन मामले में गिरफ्तार किया गया है। वे लंबे समय से फरार थे, लेकिन वाड्रफनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। श्रवण मरकाम पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2013-14 में जनपद पंचायत वाड्रफनगर में CEO पद पर रहते हुए विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के नाम पर स्वीकृत शासकीय राशि में अनियमितता की। उन्होंने कुटरचित दस्तावेज तैयार कर और भुगतान प्रक्रिया में हेरफेर कर करीब 30 लाख रुपये की राशि का…

Read More

कोरबा 10 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर द्वारा 12 एवं 13 फरवरी को शासकीय मॉडल आई.टी.आई., कोनी, बिलासपुर में “संभाग स्तरीय रोजगार मेला” का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी लगभग 4032 पदों पर चयन हेतु कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल में रोजगार पंजीयन एवं संभाग स्तरीय रोजगार मेला हेतु पंजीयन दोनों अनिवार्य हैं। अभ्यर्थियों को पोर्टल में उपलब्ध इच्छुक रिक्त पदों का चयन भी करना होगा। अभ्यर्थी 12 एवं…

Read More

कोरबा 11 फरवरी 2026/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के युवक-युवतियां/उद्यमियों के लिए स्वयं का सेवा व्यवसाय/उद्यम स्थापना के लिए विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 10.02.2026 को ग्राम पंचायत केराझरिया, विकासखण्ड-पाली में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा के प्रबंधक एवं पीएमएफएमई के डीआरपी द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए योजना के तहत उपलब्ध होने वाले सब्सिडी, ऋण सुविधाओं तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे…

Read More

साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर सुरक्षित इंटरनेट दिवस का किया गया आयोजन सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने की। एनआईसी अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल ने पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर खतरों से बचाव तथा डिजिटल सतर्कता के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जिला आईटी टीम द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस के संबंध में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से इंटरनेट सुरक्षा,…

Read More

पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकवार प्रगति एवं परिपूर्णता अभियान पर विशेष फोकस कोरबा, 11 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पी.एम.डी.डी.के.वाई.) के अंतर्गत संकेतकवार प्रगति सुनिश्चित करने तथा परिपूर्णता अभियान संचालित करने हेतु दिनांक 11 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक जिले के प्रत्येक ग्राम एवं ग्राम पंचायत में कृषक चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025-26 से देशभर के 100 आकांक्षी जिलों के विकास हेतु नवीन “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना” संचालित की जा रही है।…

Read More

जिला भाजपा कार्यालय में संगठन ने रखा बजट युवा संवाद कार्यक्रम कोरबा 10 फरवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा युवाओं को केंद्र सरकार के बजट से सीधे जोडने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में भव्य ‘बजट युवा संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस संवाद में लगभग 1000 से अधिक युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बजट के प्रावधानों, रोजगार अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी उपस्थित रहे।…

Read More