Author: DEOKI JAGDISHPURI

कोरबा, 20 मार्च। हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर में आयोजित भव्य कार्यक्रम और रैलियों के सफलतापूर्वक समापन के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। देर रात करीब 3 बजे टी.पी. नगर क्षेत्र में पूरे पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च (फॉलिंग) किया गया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो गई इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) लखन पटले, आईपीएस अधिकारी नितेश ठाकुर, डीएसपी (आईपी) पाठक, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी सहित टीआई और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल ने इलाके का निरीक्षण करते…

Read More

सक्ती, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जमीन विवाद के चलते एक दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर शिक्षक की हत्या की और शव को जलाने की कोशिश की। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के जर्वे गांव की है। मृतक शिक्षक का नाम देवानंद भारद्वाज है, जो पिहरीद में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि आरोपी टीमन लाल मनहर के साथ जमीन का सौदा हुआ था, लेकिन आरोपी ने न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे वापस लौटाए। इसी विवाद…

Read More

रायगढ़, 20 मार्च। रायगढ़ पुलिस ने तमनार क्षेत्र में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आमाघाट में एक खेत में छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक एकड़ में अवैध अफ़ीम की खेती पाई है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तमनार क्षेत्र में आमाघाट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत में छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि श्रीमती सुषमा खलखो पति मार्शल संगा झारखंड निवासी द्वारा अपने खेत में सब्जी की खेती…

Read More

कोरबा जिला जेल में नवरात्रि की धूम है। जहां नवरात्रि के पहले दिन से नौ दिनों तक आदिशक्ति मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना हो रही है। पहले दिन से ही रोज मां आदिशक्ति पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं जेल में महिला और पुरुष कैदी नवरात्रि उपवास रख रहे हैं। जिनके लिए विशेष फलाहार की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से मेनू चार्ट बनाया गया है। दूध,फल आलू टिकिया, साबूदाना इन सब की व्यवस्था की गई है। जिसे समय अनुसार दिया जाएगा। वहीं उनकी पूजा अर्चना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। पूरे नौ दिनों…

Read More

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महज़ मामूली विवाद और गाली-गलौज के बाद दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे और शहर छोड़कर भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन बीट आरक्षकों की मुस्तैदी और सक्रियता के चलते उन्हें ग्राम मेण्ड्रा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 14 मार्च की रात संबलपुरी निवासी सतीश कौशिक…

Read More

रायपुर । जिले में अमानक चावल खरीदी का मामला सोमवार को विधानसभा में गूंजा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में स्वीकार किया कि अमानक चावल की खरीदी हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। कोरबा के 12 और कटघोरा के 14 राइस मिलर्स ने घटिया चावल की आपूर्ति की है, जिन्हें ब्लैक लिस्ट किया गया है। खाद्य मंत्री ने जानकारी दी कि इस प्रकरण में जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) प्रमोद जांगड़े सहित दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 26 राइस मिलों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। …

Read More

बिलासपुर। गांवों में पीढ़ियों से चली आ रही कोटवार पद की ‘वंश परंपरा’ पर अब न्यायिक मुहर लग गई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ कर दिया है कि, कोटवार का पद किसी परिवार की निजी जागीर नहीं है। अगर कोई यह समझता है कि, पिता या दादा के कोटवार होने से उसे स्वतः यह पद मिल जाएगा, तो यह धारणा गलत है। दरअसल, बेमेतरा जिले के नवागढ़ तहसील के ग्राम गनियारी के कोटवार खेलनदास पनिका का 6 नवंबर 2010 को निधन हो गया। मृत्यु के बाद रिक्त पद के लिए उनके बेटे परदेशी राम और…

Read More

कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली तीन घटनाएं सामने आई हैं। जहां तीन लोगों ने अपनी जान दे दी। पहला मामला रेलवे ब्रिज पर अज्ञात युवक की फंदा लगी लाश मिली। वहीं दूसरी तरफ एक क्वार्टर में एक ने फांसी लगाई। कोरबा फटाफट: पढ़ें सभी खबरें 60s में मंगलवार को जिले में आत्महत्या की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस तीनों मामलों में गहन जांच कार्रवाई में जुटी हुई है। पहली वारदात पहली घटना कोतवाली थाना अंतर्गत सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर हुई। यहां लगभग 25 फीट ऊपर एक…

Read More

कोरबा :कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजस्व विभाग और खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, बालको रोड चेक पोस्ट स्थित पवन जनरल स्टोर्स में आकस्मिक छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकान और उससे जुड़े भंडारण स्थल तथा गोदामों की जांच की। जांच में पाया गया कि प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था और उनका…

Read More