Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बिलाईगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत! अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना से अब सारंगढ़ नहीं जाना पड़ेगा

    23/11/2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : PM आवास के हितग्राही अब खुद कर सकेंगे अपने मकान की जियो-टैगिंग, नहीं करना पड़ेगा इंतजार

    23/11/2026

    धरसींवा में विकास की सौगात! CM साय ने किया करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन, चरौदा को मिली 2 बड़ी घोषणाएं

    23/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सारंगढ़-बिलाईगढ़ : PM आवास के हितग्राही अब खुद कर सकेंगे अपने मकान की जियो-टैगिंग, नहीं करना पड़ेगा इंतजार
    छत्तीसगढ़

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : PM आवास के हितग्राही अब खुद कर सकेंगे अपने मकान की जियो-टैगिंग, नहीं करना पड़ेगा इंतजार

    KARATALA TIMESBy KARATALA TIMES23/11/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब हितग्राही स्वयं अपने निर्माणाधीन आवास की प्रगति का जियो-टैग कर सकेंगे। इसके लिए भारत सरकार ने आवास प्लस मोबाइल ऐप में सेल्फ जियो-टैगिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी है।

    क्या है नई सुविधा

    भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आवास प्लस मोबाइल ऐप में हितग्राही लॉगिन’ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से हितग्राही अपने आवास निर्माण की विभिन्न निर्धारित अवस्थाओं की फोटो सहित सेल्फ जियो-टैगिंग कर सकेंगे तथा नियमानुसार आगामी किस्त की मांग के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

    राज्य शासन के निर्देशानुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी के निर्देशन में इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार और हितग्राहियों को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

    किन योजनाओं में मिलेगा लाभ

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम-जनमन एवं विशेष परियोजनाओं के अंतर्गत आवास हितग्राहियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    इससे हितग्राहियों को अपने आवास निर्माण की प्रगति दर्ज कराने के लिए मैदानी अमले पर निर्भरता कम होगी। साथ ही जियो-टैगिंग में होने वाले अनावश्यक विलंब और इससे संबंधित शिकायतों में कमी आने की संभावना है।

    गांव-गांव में दिया जाएगा प्रशिक्षण

    संचालनालय प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, नवा रायपुर द्वारा 21 नवंबर 2026 को जारी निर्देशों के परिपालन में जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने सभी जनपद पंचायतों के संबंधित अधिकारियों, तकनीकी अमले एवं ग्राम रोजगार सहायकों को हितग्राहियों के उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने ग्राम स्तर तक सेल्फ जियो-टैगिंग सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा मोबाइल ऐप के उपयोग में हितग्राहियों को आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    जिला प्रशासन की अपील

    जिला प्रशासन ने जिले के सभी आवास हितग्राहियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। हितग्राही मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने आवास निर्माण की प्रगति स्वयं दर्ज कर सकेंगे। किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर संबंधित ग्राम रोजगार सहायक अथवा जनपद पंचायत से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleधरसींवा में विकास की सौगात! CM साय ने किया करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन, चरौदा को मिली 2 बड़ी घोषणाएं
    Next Article बिलाईगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत! अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना से अब सारंगढ़ नहीं जाना पड़ेगा
    KARATALA TIMES

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बिलाईगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत! अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना से अब सारंगढ़ नहीं जाना पड़ेगा

    23/11/2026
    छत्तीसगढ़

    धरसींवा में विकास की सौगात! CM साय ने किया करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन, चरौदा को मिली 2 बड़ी घोषणाएं

    23/11/2026
    छत्तीसगढ़

    हजारों की मौजूदगी में कोरबा में गूंजा सनातन का संदेश, हिंदुत्व रक्षक सम्मान समारोह में संतों ने किया समाज को जागरूक

    23/11/2026
    करतला

    मितानिन कार्यक्रम के 25 साल पूरे, 23 नवंबर को करतला में होगा मितानिन सम्मान दिवस

    22/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    22/11/2026
    छत्तीसगढ़

    22 नवंबर 2026, रविवार – आज का राशिफल आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है, रवि प्रदोष व्रत है। चंद्रमा मेष राशि में हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 

    22/11/2026
    Editors Picks

    बिलाईगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत! अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना से अब सारंगढ़ नहीं जाना पड़ेगा

    23/11/2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : PM आवास के हितग्राही अब खुद कर सकेंगे अपने मकान की जियो-टैगिंग, नहीं करना पड़ेगा इंतजार

    23/11/2026

    धरसींवा में विकास की सौगात! CM साय ने किया करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन, चरौदा को मिली 2 बड़ी घोषणाएं

    23/11/2026

    हजारों की मौजूदगी में कोरबा में गूंजा सनातन का संदेश, हिंदुत्व रक्षक सम्मान समारोह में संतों ने किया समाज को जागरूक

    23/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.