रायपुर, 20 नवंबर – करतला टाइम्स। शासकीय सेवाओं को नागरिकों के लिए सुलभ बनाने में सेवा सेतु पोर्टल उपयोगी साबित हो रहा है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को आवेदन के महज 10 दिनों के भीतर स्थायी जाति प्रमाण पत्र मिल गया।
अकलतरा तहसील के ग्राम अमोरा निवासी साहू ने आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र के लिए तहसील कार्यालय अकलतरा स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। आवेदन के बाद प्रक्रिया पूरी की गई और 10 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया।
प्रमाण पत्र तैयार होने पर उसकी PDF प्रति उन्हें व्हाट्सऐप के जरिए भेजी गई। इसके बाद प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई गई।
साहू ने बताया कि व्हाट्सऐप पर प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें सुविधा हुई। सेवा सेतु पोर्टल से शासकीय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सरल हुई है। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से लोगों को जरूरत के अनुसार उसका उपयोग करने में मदद मिलती है।
स्थायी जाति प्रमाण पत्र मिलने पर साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज और समयबद्ध तरीके से मिल रही हैं।

