छत्तीसगढ़ में आज 19 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी और नवमी मनाई जा रही है। प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं।
कोरबा के मड़वा रानी सर्वमंगला डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर, बिलासपुर के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर और रायपुर के मां महामाया मंदिर में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालु माता को चुनरी, नारियल और फूल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
आज की तिथि – पंचांग के अनुसार सोमवार 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार आज महाअष्टमी मनाई जा रही है। आज मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा हो रही है।

