कोरबा। त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
पुलिस ने 15-16 अक्टूबर को अमरैया पारा-मुड़ापार बाईपास और राताखार बाईपास से 7 ट्रेलर (CG 12 BG 7284 सहित 7 वाहन) जप्त किए हैं। BNS की धारा 285 के तहत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में बलि राम कोर्राम, रामप्रवेश पासवान, गुलाब सिंह गोंड सहित कोरबा, यूपी, MP और झारखंड के चालक शामिल हैं।
कोरबा पुलिस ने अपील की है कि सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम न लगाएं, निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें, नहीं तो कार्रवाई जारी रहेगी।

