कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी जयंती पर जनपद पंचायत कटघोरा की ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत स्वच्छता श्रमदान, पौधरोपण और स्वच्छाग्रहियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने कचरा छंटाई शेड और साप्ताहिक बाजार में श्रमदान कर साफ-सफाई की और पौधरोपण किया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष झूल बाई कंवर और अन्य अतिथियों ने स्वच्छता दीदियों को श्रीफल, साड़ी और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, जनपद सदस्य भागवत साहू, सीईओ के.के. श्रीवास, सरपंच कौशिल्या कंवर, कार्यक्रम अधिकारी योगेश चंद्रा, सहायक विकास विस्तार अधिकारी आर.के. शिवालय, शिवशंकर मरकाम, एनआरएलएम समन्वयक कमलकांत कश्यप, पंचायत सचिव पवन गुप्ता, उपसरपंच मुकेश सिंह और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ब्लॉक समन्वयक उपस्थित थे।

