कोरबा, 30 सितंबर 2026 राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नगरीय निकाय और जनपद पंचायत क्षेत्रों में 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित होंगे।
कब कहां लगेंगे शिविर –
– 1 अक्टूबर – नगर पंचायत पाली एवं जनपद पंचायत कोरबा, पाली, पोड़ी उपरोड़ा
– 2 अक्टूबर – नगर पालिका परिषद दीपका एवं नगर पंचायत छुरीकला
– 3 अक्टूबर – नगर पालिक निगम कोरबा एवं जनपद पंचायत करतला
– 5 अक्टूबर – नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं बांकीमोंगरा
– 6 अक्टूबर – जनपद पंचायत कटघोरा
नगरीय क्षेत्रों में शिविर स्थल –
नगर निगम कोरबा का टी.पी. नगर निगम कार्यालय, कटघोरा का वार्ड क्र. 02 कार्यालय भवन, दीपका का नपा कार्यालय, बांकीमोंगरा का वार्ड क्र. 03 कार्यालय, पाली का वार्ड क्र. 15 नपं कार्यालय और छुरीकला का शिविर बस स्टैंड के समीप लगेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर स्थल –
जनपद कोरबा का अजगरबहार, कटघोरा का अरदा पंचायत भवन के पास, पाली का सैला माध्यमिक शाला, करतला का फरसवानी हायर सेकेंडरी स्कूल और पोड़ी उपरोड़ा का सिंघिया ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होगा। सभी शिविरों के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।








