कोरबा, 30 सितंबर। विकासखंड कोरबा के ग्राम पसरखेत स्थित शासकीय प्राथमिक 30 सितंबर दिन बुधवार कोदोपहर करीब 2:45 बजे बंद मिली। जिला मुख्यालय से इस स्कूल की दूरी लगभग 20 से 22 किलोमीटर है। नियमानुसार इस समय स्कूल संचालित होना था, लेकिन मौके पर ताला लटका मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर जब टीम स्कूल पहुंची तो परिसर बंद था और बच्चे बाहर थे। प्रधान पाठक से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे संतान पालन अवकाश (CCL) पर हैं।
संकुल प्रभारी से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शाला में एक ही शिक्षक पदस्थ है, जो किसी शासकीय कार्य से कोरबा गई होंगी। कैमरे पर बयान देने से उन्होंने इनकार कर दिया।
वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार साहू ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं मिली है।
जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए शासन स्तर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन स्कूलों में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति नहीं होना बच्चों की पढ़ाई पर असर डाल रहा है।








