कोरबा, 22 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
स्थान – सियान सदन, घंटाघर, कोरबा
दिनांक – 23 सितंबर 2026, प्रातः 10 बजे से
शिविर में इन रोगों का होगा आयुर्वेद पद्धति से परीक्षण एवं उपचार –
पुराना बुखार, टाइफाइड, सर्दी-खांसी, गठिया-बात, जोड़ों का दर्द, पेट की समस्या, त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, थायराइड, मूत्र रोग, पाइल्स-बवासीर, स्त्री रोग एवं पंचकर्म परामर्श।
शिविर में आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ लें।








