7 दिन तक एक ही छत के नीचे मिलेंगी केंद्र की 26 योजनाओं की सुविधाएं, कलेक्टर करेंगे साप्ताहिक समीक्षा
कोरबा, 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार’* चलाया जाएगा। अभियान के तहत नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि योजनाओं का लाभ उनके गांव-वार्ड में ही मिलेगा।
जिले के सभी 11 नगरीय निकायों और 5 जनपद पंचायतों में न्यूनतम एक-एक शिविर लगाया जाएगा।
तिथिवार शिविर कार्यक्रम –
1 अक्टूबर –
– न.पं. पाली – कार्यालय भवन वार्ड-15
– ज.पं. पाली – मिडिल स्कूल सैला
– ज.पं. पोड़ी-उपरोड़ा – ग्राम सिंघिया
2 अक्टूबर –
– न.पा. दीपका – कार्यालय भवन
– न.पं. छुरीकला – बस स्टैंड के पास
3 अक्टूबर –
– नगर निगम कोरबा – टीपी नगर जोन कार्यालय
– ज.पं. करतला – हायर सेकेंडरी स्कूल कराईनारा
5 अक्टूबर –
– न.पा. कटघोरा – वार्ड-02 कार्यालय
– न.पा. बांकीमोंगरा – वार्ड-03 कार्यालय
6 अक्टूबर –
– ज.पं. कोरबा – ग्राम अजगरबहार
– ज.पं. कटघोरा – ग्राम अरदा (पंचायत भवन के पास)
शिविर की खासियत
– केंद्र सरकार की 26 प्रमुख योजनाओं के स्टॉल
– मौके पर ही आवेदन, मौके पर ही निराकरण
– लंबित आवेदनों की डिजिटल मॉनिटरिंग
– फोटो-वीडियो दस्तावेजीकरण
– सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कलेक्टर द्वारा हर सप्ताह लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि अपने क्षेत्र के शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लें।








