कोरबा। जिले के करतला-बरपाली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री राजू खत्री का आज सोमवार 21 सितंबर को शाम 4 बजे आकस्मिक दुखद निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोरबा अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे जिले के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मिलनसार, हंसमुख और सदैव दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहने वाले राजू खत्री जी ने पत्रकारिता को सेवा का माध्यम बनाया था।
वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनकी अंतिम यात्रा आज मंगलवार को उनके गृह ग्राम बरपाली स्थित मुक्तिधाम में निकाली जाएगी और वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Kartala Times परिवार एवं समस्त पत्रकार साथियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।








