कोरबा, 16 सितम्बर 2026/ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में सांसद ने वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
सांसद ने दिए ये बड़े निर्देश –
1. ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम व शेड, स्कूलों में शौचालय, बाउंड्रीवाल, किचन शेड का निर्माण
2. जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने
3. मोबाइल मेडिकल यूनिट से गांवों में बीपी, शुगर और टीबी स्क्रीनिंग प्राथमिकता से कराने
4. स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, स्टाफ और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने
5. सामाजिक सुरक्षा पेंशन पात्र वयोवृद्धों को दिलाने
सांसद ने कहा – शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। पीएम आवास, पीएम फसल बीमा, पीएम ग्राम सड़क, आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा भी की गई।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा – जर्जर स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन स्वीकृत होंगे। स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बालिका शौचालय और पानी टंकी की व्यवस्था की जाएगी। जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए आवासीय स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित की जा रही है और हर विकासखंड में एक स्टेडियम बनेगा।
बैठक में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

