करतला। हरतालिका तीज का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखा।
सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर कथा सुनी। शाम को एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर और गीत गाकर पर्व का समापन किया।









