रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने राजस्थान में भाजपा की जीत के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति लगातार बढ़ते जनविश्वास का परिणाम है।
सीएम साय ने कहा कि राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के साथ खड़ी है। 10 नगर निगमों में से 7 पर भाजपा की जीत पीएम मोदी के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने कोटा के चुनाव परिणाम का विशेष उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोटा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘झूठ की गूंज’ फैलाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया और भाजपा को जीत दिलाई।








