Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं तक पहुंच की तस्वीर, जरूरतमंदों के लिए बना भरोसे का सहज माध्यम बच्चों के जरूरी काम को मिला समय पर सहारा, जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र पाकर प्रसन्न हुए श्री जग्गू राठिया
    छत्तीसगढ़

    सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं तक पहुंच की तस्वीर, जरूरतमंदों के लिए बना भरोसे का सहज माध्यम बच्चों के जरूरी काम को मिला समय पर सहारा, जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र पाकर प्रसन्न हुए श्री जग्गू राठिया

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI19/08/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 19 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में सेवा सेतु केंद्र नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और सुगम बनाने की दिशा में प्रभावी माध्यम बन रहा है। एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की सुविधा और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं की उपलब्धता से नागरिकों को अपने आवश्यक कार्यों को पूरा करने में सुविधा मिल रही है।
    इसके माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ नागरिकों को समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल शासन की सेवाओं को नागरिकों के करीब लाने के साथ ही उनके समय और प्रयास की बचत में सहायक बन रही है। सेवा सेतु की सफलता उन नागरिकों के अनुभवों में भी दिखाई दे रही है, जिन्हें आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त हो रहे हैं और उनके कार्य आसानी से पूरे हो रहे हैं।
    इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम ढेंगूरडीह, तहसील भैंसमा निवासी श्री जग्गू राठिया के लिए अपने बच्चों उमा और हेमलता से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी। बच्चों के आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए इन प्रमाण-पत्रों की जरूरत को देखते हुए श्री राठिया ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र का रुख किया। उन्होंने केंद्र में पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत किया।
    सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। आवेदन के निराकरण के लिए निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करते हुए श्री राठिया के बच्चों उमा और हेमलता के जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र समय-सीमा के भीतर तैयार कर उपलब्ध कराए गए। समय पर प्रमाण-पत्र प्राप्त होने से श्री राठिया को अपने बच्चों से संबंधित आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाने में सुविधा मिली।
    प्रमाण-पत्र प्राप्त होने के बाद श्री जग्गू राठिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद उनका काम समय पर पूरा हो गया और आवश्यक प्रमाण-पत्र भी निर्धारित अवधि में मिल गए। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए जरूरी दस्तावेज समय पर मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई। श्री राठिया ने नागरिकों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleडीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल
    Next Article जय कनकन पाठ आदिवासी मछुवा सहकारी समिति बहेरा केरीझरीया के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    करतला

    सेवा संकल्प अभियान : 3 और 6 अक्टूबर को 15 स्कूलों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    01/10/2026
    Editors Picks

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.