Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

    15/08/2026

    शराब सेवन के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित

    15/08/2026

    विधायक श्री अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    15/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»करतला»धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक किसान पंजीयन एवं एग्रीस्टेक के लंबित कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश
    करतला

    धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक किसान पंजीयन एवं एग्रीस्टेक के लंबित कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI15/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरवा//धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धान खरीदी की तैयारियों के साथ किसान पंजीयन, एग्रीस्टेक में पंजीयन, नवीन किसान पंजीयन, पंजीयन में संशोधन एवं त्रुटि सुधार, शासकीय पट्टाधारी कृषकों तथा डुबान क्षेत्र के कृषकों से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

    कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि धान खरीदी से जुड़े सभी कार्यों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से किसान पंजीयन एवं एग्रीस्टेक पंजीयन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के अंतिम दिनों का इंतजार न करते हुए सभी लंबित कार्यों को **31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण** कर लिया जाए।

    कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों का अभी तक किसान पंजीयन अथवा एग्रीस्टेक में पंजीयन नहीं हुआ है, उनसे संपर्क स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाए। इसके लिए गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा किसानों को निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को पंजीयन से संबंधित आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी पात्र किसान को पंजीयन प्रक्रिया से वंचित न होना पड़े।

    उन्होंने समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि पंजीयन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पंजीयन में संशोधन, त्रुटि सुधार एवं अन्य लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। साथ ही एग्रीस्टेक में पंजीयन की प्रक्रिया के दौरान खसरों का संबंधित अभिलेखों से मिलान करते हुए पूरी सावधानी के साथ पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में शासकीय पट्टाधारी एवं डुबान क्षेत्र के कृषकों से संबंधित जानकारी को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कृषकों की आवश्यक जानकारी संकलित एवं सत्यापित कर 10 सितंबर तक खाद्य विभाग को प्रेषित की जाए, ताकि विभाग द्वारा आवश्यक मॉड्यूल तैयार कर सिस्टम एवं साइट के माध्यम से आगामी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुनिश्चित किया जा सके।

    कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि धान खरीदी से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया आपसी समन्वय के साथ समय पर पूरी की जाए। उन्होंने अधिकारियों, समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करते हुए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें तथा किसानों से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें।

    बैठक में अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव, खाद्य अधिकारी , उप संचालक कृषि सहित खाद्य एवं कृषि विभाग के अधिकारी, जिले की विभिन्न समितियों के प्रबंधक एवं ऑपरेटर उपस्थित थे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleढोंढातराई पंचायत को मिला नया सचिव, जामपानी के सचिव को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार
    Next Article कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    शराब सेवन के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    विधायक श्री अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

    15/08/2026
    छत्तीसगढ़

    कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि

    15/08/2026
    करतला

    ढोंढातराई पंचायत को मिला नया सचिव, जामपानी के सचिव को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

    14/08/2026
    Editors Picks

    कोरबा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

    15/08/2026

    शराब सेवन के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित

    15/08/2026

    विधायक श्री अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    15/08/2026

    पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

    15/08/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.