कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल: ASI टंकेश्वर सहित 6 सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला
कोरबा। जिला पुलिस बल में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक *सिद्धार्थ तिवारी* ने बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जिले के विभिन्न थाना-चौकी में पदस्थ *6 सहायक उपनिरीक्षकों ASI* के स्थानांतरण किए गए हैं।
आदेश के अनुसार तबादला सूची में *ASI टंकेश्वर* का नाम भी शामिल है। हालांकि अन्य 5 ASI के नाम और उनके नए पदस्थापन की जानकारी आदेश में स्पष्ट की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह तबादले दैनिक कार्य व्यवस्था और क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखकर किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।








