कोरबा पुलिस ने थाना उरगा के चर्चित हत्या प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी *वैभव भारती* को आज 1 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। कल ही सह-आरोपी *जितेंद्र मसीह* भी पकड़ा गया था।
क्या था मामला
ग्राम सरंग बुदिया में 16 फरवरी 2024 को शादी समारोह में आरोपियों ने मृतक विकास अग्रवाल को पहले शराब पिलाई, फिर चूहे मारने की जहरीली दवा मिलाकर दे दी। इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। एफएसएल रिपोर्ट में जहर की पुष्टि के बाद हत्या का केस दर्ज हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, वैभव को शक था कि मृतक उसकी बहन पर बुरी नजर रखता है। इसी रंजिश में दोनों ने मिलकर साजिश रची थी।
दोनों की गिरफ्तारी पर एसपी कोरबा ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया था। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद अब दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जा चुके हैं।

