कोरबा। सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने `सजग कोरबा, सतर्क कोरबा` अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो गंभीर मामलों में फरार चल रहे बदमाश *आशु चुटैल उर्फ घोड़ा* को गिरफ्तार कर लिया है।
*चाकू से हमले का था आरोपी*
पुलिस के मुताबिक 7 जून 2026 की रात बुधवारी में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने एक युवक का रास्ता रोका। शराब के पैसे मांगने पर मना करने पर *आशु ने पेट में चाकू घोंप दिया* था। इस मामले में अपराध क्रमांक 526/2026 दर्ज है। फरार होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से उसे दबोचा। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल *स्टील का चाकू* भी बरामद हुआ है।
*थार आगजनी केस में भी नाम*
आरोपी आशु, थार वाहन जलाने के मामले क्रमांक 524/2026 में भी शामिल था। इस केस में पहले ही *दिव्य साहू* गिरफ्तार हो चुका है। आशु के साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। अब तक इस मामले में 3 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
*आगे क्या होगी कार्रवाई*
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आशु के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और चोरी जैसे कई केस पहले से दर्ज हैं। उसे *गुंडा-बदमाश सूची* में डालने और *जिला बदर* की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी को भेजा जा रहा है।
कोरबा पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

