कोरबा में डिजिटल पत्रकारों की , मनोज मिश्रा बने एसोसिएशन के अध्यक्ष
कोरबा।शुक्रवार को कोरबा के वीर सावरकर भवन निहारिका में डिजिटल पत्रकारों ने इतिहास रच दिया। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन कोरबा की बैठक में 2026-2028 के लिए नई टीम का गठन सर्वसम्मति से कर दिया गया। जिले भर के डिजिटल पत्रकार इस बैठक में शामिल हुए।
बैठक का मकसद साफ था – संगठन को मजबूत करना, पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ना और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना।
नई टीम ने संभाला मोर्चा
सभी की सहमति से मनोज मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया।संरक्षक: जगदीश पटेल उनके साथ पूरी नई कार्यकारिणी भी तय हुई:
उपाध्यक्ष: पवन सिन्हा, अनिल राठौर, विवेक साहू
सचिव: चंद्र कुमार श्रीवास
कोषाध्यक्ष: लालबाबू चौधरी
उप-कोषाध्यक्ष: बालकृष्ण राय
कार्यक्रम प्रमुख: अजय राय
मीडिया प्रभारी: जितेन्द्र डडसेना
सोशल मीडिया प्रभारी: आलोक यादव
नए पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
क्या बोले नए अध्यक्ष
मनोज मिश्रा ने कहा – “ये सिर्फ संगठन नहीं, कोरबा के हर डिजिटल पत्रकार की ताकत है। हमारा काम होगा पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और ट्रेनिंग। साथ ही जनहित के मुद्दों को बिना दबाव के उठाना।”
पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र डडसेना ने नई टीम को बधाई दी और कहा कि पत्रकारिता के धर्म का पालन करते हुए काम करें। संरक्षक जगदीश पटेल ने कहा “एकजुटता ही हमारी ताकत है। मिलकर चलेंगे तो हर समस्या का हल निकलेगा।”
बैठक में तय हुआ कि आने वाले दिनों में पत्रकारों के लिए ट्रेनिंग, सम्मान समारोह और संगठन विस्तार पर खास फोकस रहेगा।

