कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के चेतमा चौकी अंतर्गत ग्राम ईरफ के हरदीडीह में चरित्र शंका के चलते सनसनीखेज वारदात हुई। आरोपी ने अपनी बुजुर्ग सास की हत्या कर दी और मामा ससुर व मामी सास पर जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक 25-26 जुलाई की मध्य रात्रि डायल-112 को सूचना मिली कि चेतराम धनवार 62 वर्ष और उनकी पत्नी प्रमिला धनवार पर सिर-चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मौके पर 62 वर्षीय समारिन बाई धनुहार की सिर में गंभीर चोट के कारण मौत हो गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर ASP नितीश ठाकुर और SDOP कटघोरा विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक टीम और पाली-चेतमा पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण चरित्र शंका बताया जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है।

