Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोल पिच में लगी आग पर पाया गया काबू नगर सेना, अग्निशमन एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की संयुक्त कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
    छत्तीसगढ़

    कोल पिच में लगी आग पर पाया गया काबू नगर सेना, अग्निशमन एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की संयुक्त कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI26/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 25 जुलाई 2026/ जिले के औद्योगिक क्षेत्र खरमोरा स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री के कोल पिच में आज आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन एवं अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को दोपहर 1:05 बजे श्री अंकुश अग्रवाल, पिता श्री सुभाष अग्रवाल, निवासी इंडस्ट्रियल एरिया, खरमोरा, जिला कोरबा द्वारा वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री के कोल पिच में आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, कोरबा की दमकल वाहन एवं फायर टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
    साथ ही, अतिरिक्त सहायता के लिए बालको, एचटीपीपी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह तथा एनटीपीसी के फायर कंट्रोल रूम को भी तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सभी संस्थानों के दमकल वाहन एवं अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचे और संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान प्रारंभ किया।
    लगभग तीन घंटे की लगातार कड़ी मशक्कत एवं समन्वित प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अग्निशमन दल की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    घटनास्थल पर एसडीएम श्री सरोज महिलांगे सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने घटना का पल पल अपडेट लेने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने सुरक्षा के पर्याप्त उपाय के आवश्यक निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleपीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा में संकुल स्तरीय योग प्रतियोगिता का सफल समापन 126 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग, 30 छात्र-छात्राओं का क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
    Next Article कोरबा में कांग्रेस का जश्न, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे पर निकला विजय जुलूस
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026
    करतला

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026
    छत्तीसगढ़

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Editors Picks

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.