कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के आह्वान पर आज दिनांक 23/07/2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरपाली के ओवर ब्रिज के नीचे किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा हजारों NIIT छात्रों के समर्थन में किए जा रहे जनहित तथा छात्र हित के कार्यों के दौरान दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सांसदों एवं अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के साथ किए गए दुर्व्यवहार एवं गिरफ्तारी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष संतोष कुमार देवांगन के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं युवा कांग्रेस के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
संतोष कुमार देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली, प्रवीण ओगरे महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण, संतोष सूर्या वरिष्ठ कांग्रेसी, ओम प्रकाश चंद्रवंशी सांसद प्रतिनिधि, रामकुमार कंवर विधायक प्रतिनिधि, निरंजन श्रीवास विधायक प्रतिनिधि, गोपाल श्रीवास, तरुण मांझी, श्रीमती मेहंदी चौहान, शैलेंद्र कुमार, श्याम सुंदर जायसवाल, अशोक श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास मीडिया कर्मी, जाग बली कैवर्त, शिवम राय अध्यक्ष रामपुर विधानसभा युवा कांग्रेस, रोशन खांडे, आयुष खत्री, अमित कुमार, सतीश चौहान, प्रमोद कुमार श्रीवास उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली, प्रेम राठौड़, वेदप्रकाश अग्रवाल सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का आभार प्रमोद कुमार श्रीवास उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली द्वारा किया गया।

