अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले की 13 तहसीलों में अलग-अलग मात्रा में वर्षा हुई है।
तहसीलवार वर्षा का आंकड़ा:
– *दर्री*: 477.0 MM
– *पाली*: 473.8 MM
– *पोंडी-उपरोड़ा*: 437.0 MM
– *पसान*: 426.3 MM
– *दीपका*: 409.2 MM
– *कोरबा*: 405.5 MM
– *कटघोरा*: 402.2 MM
– *हरदीबाजार*: 372.2 MM
– *बरपाली*: 322.8 MM
– *भैंसमा*: 313.4 MM
– *अजगरबहार*: 290.6 MM
– *करतला*: 251.9 MM
जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्री तहसील में 477 MM और सबसे कम करतला तहसील में 251.9 MM दर्ज की गई है।
अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से जिले के नदी-नाले उफान पर हैं और खेतों में धान की रोपाई का काम भी तेज हो गया है।


