Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»ग्राम पंचायत झाबर को पूर्ण नशा मुक्त बनाने का संकल्प, अवैध शराब बेचने वालों पर 10,000 और पीने वालों पर लगेगा 5,000 रुपये का जुर्माना
    छत्तीसगढ़

    ग्राम पंचायत झाबर को पूर्ण नशा मुक्त बनाने का संकल्प, अवैध शराब बेचने वालों पर 10,000 और पीने वालों पर लगेगा 5,000 रुपये का जुर्माना

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI19/07/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    दीपका पुलिस की उपस्थिति में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लिया बड़ा फैसला निगरानी के लिए महिला कमांडर समिति का हुआ गठन, नोनी बाई कंवर चुनी गईं अध्यक्ष

    दीपका//कोरबा:-ग्राम पंचायत झाबर को पूर्ण रूप से नशा मुक्त ग्राम बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय मुहिम की शुरुआत की गई है दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के कुशल निर्देशन में ग्राम पंचायत झाबर में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया सादगीपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर गांव से नशे की बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने का सामूहिक संकल्प लिया ।

    इस बैठक में दीपका थाना से विशेष रूप से प्रशिक्षुक उप-निरीक्षक निखिल देवांगन आरक्षक-133 अंकित पांडे और आरक्षक-594 मुकेश यादव उपस्थित रहे जिनकी गरिमामयी मौजूदगी में ग्रामीणों ने कड़े नियम लागू करने पर सहमति जताई ।

    कड़े दंड और जुर्माने का प्रावधान

    गाँव को नशा मुक्त करने के लिए सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है ।

    ०१. *शराब बनाने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध:-* यदि कोई व्यक्ति गाँव में शराब या अन्य कोई नशीला पदार्थ बेचते या बनाते पाया गया तो उस पर 10,000 रुपये का आर्थिक दंड (जुर्माना) लगाया जाएगा ।
    ०२. *खरीदने वालों पर कार्रवाई:-* नशीले पदार्थों के खरीदारों पर भी 5,000 रुपये का जुर्माना तय किया गया है ।
    ०३. *सार्वजनिक स्थानों पर पीने पर रोक:-* गाँव के किसी भी आम या सार्वजनिक स्थान पर नशा करते या शराब पीते पकड़े जाने पर 5,000 रुपये का कड़ा जुर्माना वसूला जाएगा ।

    महिला कमांडर समिति करेगी निगरानी

    इन नियमों का कड़ाई से पालन कराने और गाँव में अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए एक महिला कमांडर समिति का गठन किया गया है इस समिति की कमान सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को सौंपी गई है:-
    अध्यक्ष:- नोनी बाई कंवर
    उपाध्यक्ष:- राधा बाई महंत
    सचिव:- शेषमति पटेल

    यह महिला कमांडो टीम पुलिस प्रशासन के समन्वय से पूरे गाँव में गश्त और निगरानी का जिम्मा संभालेगी ।

    बैठक में गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

    इस महत्वपूर्ण और निर्णायक बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच रामसिंह कंवर सहित पंच शनि कंवर पंच देवनाथ विश्वकर्मा पंच प्रमोद कौशिक और पूर्व उप सरपंच मुकेश जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

    इसके साथ ही गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों में अनूप कंवर गणेश सिंह उइके अशोक कंवर भूपेंद्र पटेल विष्णु उरांव सतेंद्र सिंह रंजीत सिंह तथा महिला शक्ति के रूप में अहिल्या ऊईके कौशल्या मरपच्ची ललिता कंवर फुल बाई आरती यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

    पुलिस प्रशासन और ग्राम पंचायत की इस संयुक्त मुहिम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि झाबर जल्द ही क्षेत्र का एक आदर्श नशा मुक्त गाँव बनेगा ।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleपर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन
    Next Article छत्तीसगढ़ विधानसभा: 54-36 से गिरा अविश्वास प्रस्ताव, सदन में तीखे तंज और ठहाके
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    करतला

    सेवा संकल्प अभियान : 3 और 6 अक्टूबर को 15 स्कूलों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    01/10/2026
    Editors Picks

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.