कोरबा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया।
एडवरटाइजमेंट
यह कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पंप हाउस* एवं स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय, साडा में परिवहन एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
छात्र-छात्राओं ने दिए यातायात के टिप्स
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, निर्धारित गति सीमा का पालन और यातायात संकेतों का सम्मान करने की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर आमजन को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।
“दुर्घटना से देर भली” के नारे गूंजे
रैली में बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर आकर्षक नारों से लोगों को जागरूक किया।
दुर्घटना से देर भली”, सावधानी में ही सुरक्षा है”” लाल बत्ती पर रुकना सीखो, अपना जीवन जीना सीखो” जैसे नारों के साथ छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
अधिकारियों ने कही ये बात
परिवहन एवं यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि _सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है_। छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अभियान को विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला।


