Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन” मैराथन
    छत्तीसगढ़

    पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन” मैराथन

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI17/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

    कोरबा 17जुलाई 2026/

    पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोरबा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत “रन फॉर ग्रीन” कार्यक्रम का आयोजन 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रातः 7ः00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ओपन थिएटर, घंटाघर, कोरबा में होगा।

    इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा स्वच्छ एवं हरित कोरबा के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। मैराथन के समापन के पश्चात प्रतिभागियों द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

    कार्यक्रम में भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी एवं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की विजेता टीम की कप्तान सुश्री किरण पिस्दा विशेष आकर्षण के रूप में उपस्थित रहेंगी और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी।

    प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए 50 हजार रूपये से अधिक राशि के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

    जिला प्रशासन कोरबा ने जिले के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में सहभागिता कर हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ कोरबा के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसर्वाेच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग
    Next Article छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही सरकार : CM साय
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    29/07/2026
    करतला

    जर्वे पंचायत में पीएम आवास और मनरेगा मस्टर रोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी का आरोप

    29/07/2026
    Editors Picks

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.