Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»करतला»तहसील कार्यालय बरपाली के सहायक ग्रेड-03 श्री घनश्याम सिंह कंवर निलंबित, नकल शाखा में लापरवाही एवं समय पर नकल उपलब्ध नहीं कराने पर हुई कार्रवाई
    करतला

    तहसील कार्यालय बरपाली के सहायक ग्रेड-03 श्री घनश्याम सिंह कंवर निलंबित, नकल शाखा में लापरवाही एवं समय पर नकल उपलब्ध नहीं कराने पर हुई कार्रवाई

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI08/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 8 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय बरपाली में नकल शाखा के कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-03 एवं नकल शाखा प्रभारी लिपिक श्री घनश्याम सिंह कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
    कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा एवं तहसीलदार बरपाली के प्रतिवेदन के अनुसार 3 जुलाई 2026 को कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालय बरपाली के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नकल शाखा प्रभारी लिपिक श्री घनष्याम सिंह कंवर द्वारा पक्षकारों को नियत तिथि के उपरांत भी प्रकरणों की नकल उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी तथा नकल शाखा के कार्यों का गंभीरता से निष्पादन नहीं किया जा रहा था। इससे आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
    प्रतिवेदन के आधार पर यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत पाया गया। इसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत श्री घनश्याम सिंह कंवर सहायक ग्रेड-3 तहसील कार्यालय बरपाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय करतला, जिला कोरबा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा जिला पंचायत को मिला नया CEO: IAS प्रतीक जैन ने संभाली कमान, कटघोरा SDM तनय खन्ना बस्तर गए
    Next Article जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का कायाकल्प निरीक्षण संपन्न
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026
    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    Editors Picks

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.