Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076 श्री कन्हैया लाल टेवानी को मिली राहत, मोहल्ले में फिर जगमगाई स्ट्रीट लाइट
    छत्तीसगढ़

    जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076 श्री कन्हैया लाल टेवानी को मिली राहत, मोहल्ले में फिर जगमगाई स्ट्रीट लाइट

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI03/07/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    समयबद्ध निराकरण और सतत फॉलो-अप से बढ़ा नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास

    कोरबा / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकेंद्रित प्रशासन की अवधारणा को प्रभावी रूप से धरातल पर उतार रही है। शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक की शिकायत का निराकरण सरल, सुलभ और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आज प्रदेशवासियों के लिए अपनी बात शासन तक पहुंचाने और त्वरित राहत प्राप्त करने का एक भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है।
    सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग को इसकी सूचना प्रेषित की जाती है तथा उसके निराकरण की सतत निगरानी की जाती है। इस व्यवस्था ने विभागों की जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ बनाया है, वहीं शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित स्वरूप प्रदान किया है।
    कोरबा शहर के मोतीसागरपारा निवासी श्री कन्हैया लाल टेवानी के लिए भी सीएम हेल्पलाइन राहत का प्रभावी माध्यम बनी। उनके घर के समीप लगी स्ट्रीट लाइट पिछले चार पांच दिनों से खराब थी, जिससे रात के समय पूरे मोहल्ले में अंधेरा छाया रहता था और आवागमन में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस संबंध में उन्होंने 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए अगले ही दिन स्ट्रीट लाइट में सुधार कर उसे पुनः चालू कर दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को तत्काल राहत मिली।
    श्री टेवानी ने बताया कि उन्हें सीएम हेल्पलाइन की जानकारी फेसबुक और समाचार पत्रों के माध्यम से मिली थी। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पहली बार इस सुविधा का उपयोग किया और उनकी शिकायत का शीघ्र निराकरण हुआ। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने न केवल त्वरित कार्रवाई की, बल्कि समाधान की स्थिति जानने के लिए दो से तीन बार उनसे संपर्क भी किया। इससे उन्हें यह विश्वास हुआ कि शासन प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।
    उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट पुनः चालू होने के बाद पूरे मोहल्ले में फिर से उजाला हो गया है और रात के समय लोगों का आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया है। उनके अनुसार, शासन की यह पहल नागरिकों की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील प्रशासन की कार्यसंस्कृति को दर्शाती है और लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    श्री टेवानी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी नागरिक को किसी भी प्रकार की जनसमस्या का सामना करना पड़ रहा हो, तो वह बिना संकोच सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराए। इस व्यवस्था के माध्यम से संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने अपनी शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जनहितकारी पहलें नागरिकों और शासन के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बना रही हैं।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना
    Next Article CM हेल्पलाइन की शिकायत लटकाई तो SHO को ‘शो कॉज नोटिस’: IGP रामगोपाल गर्ग का सख्त आदेश
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026
    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    Editors Picks

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.