Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI29/06/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 29 जून 2026/ राज्य एवं केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार सहकारिता आंदोलन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज से देशव्यापी ‘सहकारी सप्ताह’ का शुभारंभ हुआ। यह विशेष सप्ताह 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले सहित पूरे देश में विभिन्न जनजागरूकता एवं सहकारिता आधारित गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा।


    सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर जिला कोरबा की सभी 60 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के मुख्यालयों तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की जिला कोरबा स्थित सभी 08 शाखाओं में एक साथ सहकारिता के सतरंगे ध्वज का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहकारिता के मूल्यों, सिद्धांतों एवं सामूहिक विकास की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।
    जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अंतर्गत नोडल कार्यालय, शाखा कोरबा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ से जुड़े श्री ब्रजेन्द्रधर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर माँ भारती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा सहकारिता के प्रतीक सतरंगे ध्वज का ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों ने सामूहिक रूप से सहकारिता गान प्रस्तुत कर ध्वज को सलामी दी तथा सहकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज एवं कृषि क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री अमित पटेल, श्री कमलेश प्रधान एवं सदस्य श्री ब्रजेश कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक, जिला क्षेत्र कोरबा के नोडल अधिकारी श्री सुशील कुमार जोशी, सहायक नोडल श्री मुकेश पटेल, शाखा प्रबंधक (कोरबा) श्रीमती सरिता पाठक, पर्यवेक्षक श्री जमाल खान, बैंक स्टाफ श्री कुशल तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक बंधुओं ने भी सहभागिता करते हुए सहकारिता के माध्यम से कृषि विकास, आत्मनिर्भरता एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
    सहकारी सप्ताह के दौरान जिले की सभी सहकारी संस्थाओं में सहकारिता के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार, कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुख बनाया जा सके।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleडीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान
    Next Article पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026
    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    Editors Picks

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.