कोरबा में UP की तर्ज पर पहली बार अपराधी पर बुलडोजर एक्शन
कोरबा, 26 जून 2026 | भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोरबा प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध मकान पर को बुलडोजर चलाया गया।
क्या है पूरा मामला
भाजपा नेता पर हुए हमले में जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली का नाम सामने आने के बाद प्रशासन ने उनके मकान के दस्तावेजों की जांच की। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने पर प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
UP की तर्ज पर पहली कार्रवाई
कोरबा जिले में यह पहली बार है जब किसी आपराधिक मामले में आरोपी के अवैध निर्माण पर यूपी की तर्ज पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासन का रुख सख्त
प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध निर्माण और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद अपराध करने वालों में प्रशासन का खौफ पैदा होगा।
क्षेत्र में चर्चा: विष्णु देव साय सरकार की इस सख्त कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि इससे अपराधियों में डर का माहौल बनेगा।


