*कोरबा।* बरसात में सांप-बिच्छू और कुत्ते के काटने की घटनाएं बढ़ती हैं। इसे देखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बड़ा आदेश दिया है। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र PHC में एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी-स्नेक वेनम हर हाल में उपलब्ध रखो। आपात स्थिति में एक भी मरीज इलाज के बिना न लौटे।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। CMHO ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति बताई। कलेक्टर ने एक-एक योजना की गहराई से समीक्षा कर अफसरों को टाइट किया।
कलेक्टर के 8 बड़े निर्देश – तुरंत लागू होंगे
1. एंटी रेबीज + एंटी स्नेक वेनम हर PHC में
डॉग बाइट और सर्पदंश के केस में तत्काल इलाज मिले। दवा की कमी बर्दाश्त नहीं।
2. डेंगू-मलेरिया पर बरसात स्पेशल प्लान
सभी CHC, PHC, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और मितानिन की दवा पेटी में मलेरिया-डेंगू की दवा फुल स्टॉक रखो। लार्वा नष्ट करने का अभियान तेज करो।
3. CM हेल्पलाइन 181 का 7 दिन में निपटारा
स्वास्थ्य से जुड़ी हर शिकायत 7 दिन के अंदर गंभीरता से निपटाओ। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
4. सुघ्घर छत्तीसगढ़: शत-प्रतिशत कार्ड बनाओ
शिविरों में बचे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, आभा ID 100% बनाओ। पीएम जनमन योजना में PVTG गांवों में तेजी लाओ।
5. CHO की परफॉर्मेंस रिपोर्ट हर महीने
अच्छा काम करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी CHO को प्रशस्ति पत्र मिलेगा। खराब परफॉर्मेंस वालों की अलग से क्लास लगेगी।
6. टीबी-कुष्ठ-सिकल सेल: एक भी मरीज न छूटे
संभावित टीबी मरीजों का नॉट टेस्ट + X-Ray अनिवार्य। कुष्ठ के चिन्हित मरीजों की स्क्रीनिंग। सिकल सेल मरीजों की इलेक्ट्रोफोरेसिस जांच + फॉलोअप पक्का करो।
7. माता-शिशु स्वास्थ्य = पहली प्राथमिकता
हर गर्भवती का पहली तिमाही में पंजीयन हो। 9 और 24 तारीख को PMSMA दिवस पर विशेषज्ञ जांच अनिवार्य। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी HRP की लिस्ट हर हेल्थ सेंटर पर चिपकाओ।
8. बच्चों का टीका, पोषण, आंख जांच 100%
RBSK टीम स्कूल-आंगनबाड़ी-छात्रावास जाए। मोतियाबिंद का ऑपरेशन, चश्मा वितरण टाइम पर। U-WIN पोर्टल पर 100% टीकाकरण एंट्री। NRC में 100% बेड भरे रहें।
NCD और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर
गैर-संचारी रोग NCD की स्क्रीनिंग-इलाज-फॉलोअप बढ़ाओ। मानसिक रोगियों की ज्यादा से ज्यादा स्क्रीनिंग कर इलाज दो।
कलेक्टर बोले “अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ टाइम पर आएं। दवा की कमी न हो। आम आदमी को समय पर इलाज मिलना पहली प्राथमिकता है। सभी अफसर टारगेट पूरा करें।”
बैठक में जिला टीबी अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, BPO, BPM सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।


