करतला/कोरबा, 18 जून। उरगा पुलिस ने अडानी पावर प्लांट, पताढ़ी में चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया। 17 जून की रात सीसीटीवी में 4 संदिग्ध युवक प्लांट परिसर में घुसते दिखे। सुरक्षा गार्डों ने घेराबंदी कर पुलिस को सूचना दी।
उरगा थाना पुलिस ने मौके से चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की नीयत से घुसना कबूल किया। थाना उरगा में अपराध क्रमांक 346/2026, BNS की धारा 331(4), 3(5) के तहत केस दर्ज कर चारों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी कुंदन श्रीवास उर्फ दाऊ 20 वर्ष, सोमेंद्र कर्ष उर्फ अप्पी 24 वर्ष, शिवकुमार श्रीवास 26 वर्ष और संपत धीवर 20 वर्ष। सभी उरगा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने कहा कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।

