Close Menu
    What's Hot

    अडानी पावर प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी जेल गए उरगा: सीसीटीवी में दिखे चोर, प्लांट में घुसने से पहले धराए

    June 18, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने चंदन गोड़ को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 18, 2026

    मॉं सिंगारा सती बहुउद्देषीय सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हाल में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन
    छत्तीसगढ़

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हाल में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

    कोरबा 17 जून 2026/ स्वस्थ आयु के लिए योग‘‘ की थीम पर इस वर्ष 21 जून को जिले में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन का जिला स्तरीय कार्यक्रम देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हॉल रजगामार रोड जिला जेल के पास कोरबा में प्रातः 07 से 08 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए प्राप्त दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम को नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
    जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु मुख्य मंच, टेण्ट, गेट, कुर्सी, गद्दा, ध्वनि एवं साफ-सफाई, अतिथि स्वल्पाहार की व्यवस्था का दायित्व आयुक्त नगर निगम कोरबा को सौंपा गया है। इसी प्रकार पेयजल की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा की जाएगी। अतिथि आमंत्रण एवं आमंत्रण पत्र छपाई का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी को दी गई है। मंच संचालन एवं योग प्रशिक्षक की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। सहभागियों की उपस्थिति जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र, उप संचालक पंचायत, साक्षरता को दिया गया है। वाहन व्यवस्था दायित्व जिला परिवहन अधिकारी को सौंपा गया है। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था व होम गार्ड्स, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सैनिक जवानों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग हेतु उपस्थित कराने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, कमाण्डेड, जिला सेनानी कोरबा को दी गई है।
    वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा तथा पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा की जाएगी। प्रचार-प्रसार, मीडिया कव्हरेज का दायित्व उप संचालक जनसंपर्क विभाग को सौंपा गया है। कार्यक्रम में नर्सिंग/एएनएम छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, चलित चिकित्सा ईकाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी सीएमएचओ, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक को, स्काउट गाइड कल उपलब्धता, जिला मुख्यालय के स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को योग हेतु उपस्थित सुनिश्चित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जाएगी। फलैक्स एवं बेनर, दिव्यांगजनों को योग प्रदर्शन कराने, स्वयं सेवी संस्था को योग में भाग लेने, वृद्वाश्रम में योग, तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों की भी योग प्रदर्शन में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग व जिला आयुर्वेद अधिकारी को दिया गया है। योग प्रतिभागियों हेतु जलपान व्यवस्था जिला खाद्य अधिकारी द्वारा की जायेगी। प्रत्येक विकासखण्ड एवं सभी ग्राम पंचायतों में योग-प्रदर्शन अनिवार्य रूप से कराने हेतु सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया है। इसी प्रकार सभी नगरीय निकाय मुख्यालय में योग प्रदर्शन कराने एवं सभी सार्वजनिक उपक्रमों के मुख्यालयों पर भी अनिवार्य रूप से योग प्रदर्शन कराने हेतु सर्व सीएमओ नगरीय निकाय को दायित्व सौंपा गया है।
    आश्रम एवं छात्रावास में योग प्रदर्शन कराने के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, सभी सार्वजनिक उपक्रमों में योग प्रदर्शन कराना, जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में सी.एस.ई.बी कर्मियों को भाग लेने हेतु प्रेरित किए जाने के लिए उप संचालक औद्योगिक सुरक्षा कोरबा, जिले के सभी आंगनबाड़ी केद्रों में योग अभ्यास तथा बाल गृहों में योग प्रदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों का योग प्रदर्शन कराना एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सभी विभाग प्रमुखों को सौंपा गया है। जिले में आयुष एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में पांच दिवसीय योग प्रदर्शन कराने का दायित्व जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा को सौंपा गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleविभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन 30 जून 2026 को शाम 5 बजे तक आमंत्रित किये गये हैं। जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत स्टाफ नर्स के 06 पदों भर्ती
    Next Article नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण सुरक्षा, पारदर्शिता एवं एनटीए के दिशा-निर्देशों के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    अडानी पावर प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी जेल गए उरगा: सीसीटीवी में दिखे चोर, प्लांट में घुसने से पहले धराए

    June 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    जिला दण्डाधिकारी ने चंदन गोड़ को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    मॉं सिंगारा सती बहुउद्देषीय सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

    June 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    कृषि स्थायी समिति की 19 जून को आयोजित बैठक स्थगित

    June 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण सुरक्षा, पारदर्शिता एवं एनटीए के दिशा-निर्देशों के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    June 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन 30 जून 2026 को शाम 5 बजे तक आमंत्रित किये गये हैं। जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत स्टाफ नर्स के 06 पदों भर्ती

    June 18, 2026
    Editors Picks

    अडानी पावर प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी जेल गए उरगा: सीसीटीवी में दिखे चोर, प्लांट में घुसने से पहले धराए

    June 18, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने चंदन गोड़ को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 18, 2026

    मॉं सिंगारा सती बहुउद्देषीय सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

    June 18, 2026

    कृषि स्थायी समिति की 19 जून को आयोजित बैठक स्थगित

    June 18, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.