छत्तीसगढ़//कोरबा। राज्य शासन के द्वारा 1 मई से 10 जून तक चलाए गए “सुशासन तिहार” का समापन चिर्रा ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया चिर्रा क्लस्टर क्षेत्र के जनपद सदस्य, विधायक प्रतिनिधि एवं आठ ग्राम पंचायत के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ खगेश निर्मलकर ने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ हर पात्र ग्रामीण व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभ वितरण पूरी पारदर्शिता और शासन के नियमों के अनुसार किया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति वंचित न रहे।
शिविर में अब तक 8 ग्राम पंचायतों से पेंशन, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पात्र आवेदकों को त्वरित लाभ दिलाया जा रहा है और जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर कारण सहित सूचित किया जाएगा।


