Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर लगातार आपराधिक गतिविधियों, आमजन में भय का वातावरण एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने पर जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

    31/07/2026

    कटघोरा: फर्जी सील-साइन से लाखों का गबन, ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा में मचा हड़कंप

    31/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    31/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»Uncategorized»कोरबा: सुशासन तिहार में फिर थमाई गई पावती, पुराने आवेदनों का नहीं हुआ निराकरण
    Uncategorized

    कोरबा: सुशासन तिहार में फिर थमाई गई पावती, पुराने आवेदनों का नहीं हुआ निराकरण

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI17/05/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा जिले में “सुशासन तिहार” के नाम पर ग्रामीणों को एक बार फिर सिर्फ पावती थमा दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि ये वही ग्रामीण हैं जिनके पिछले साल सुशासन तिहार में दिए गए आवेदनों का एक साल बाद भी निराकरण नहीं हो पाया है।

    https://kartalatimes.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0054.mp4

    मामला मुख्यमंत्री के लेमरू प्रवास से जुड़ा है। लेमरू क्षेत्र के 20 से अधिक ग्रामीण अपनी पुरानी शिकायतें लेकर सुशासन तिहार में पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले साल सुशासन तिहार में उन्होंने 10 आवेदन दिए थे, लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी एक भी आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    इस बार भी अधिकारियों ने आवेदन लेकर ग्रामीणों को सिर्फ पावती दी और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने कहा कि जब पिछले आवेदनों पर ही सुनवाई नहीं हुई तो नई पावती का क्या मतलब। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सिर्फ औपचारिकता निभाने का आरोप लगाया है।

    *क्या कहते हैं ग्रामीण*
    – “पिछले साल 10 आवेदन दिए थे। एक साल हो गया, न कोई अधिकारी आया न कोई जवाब मिला।”
    – “हर बार पावती दे देते हैं, लेकिन काम शून्य। सुशासन तिहार सिर्फ कागजों में दिखता है।”

    फिलहाल ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुराने आवेदनों के शीघ्र निराकरण की मांग की है। अब देखना होगा कि इस बार सुशासन तिहार में मिले आवेदनों पर कार्रवाई होती है या फिर से ग्रामीणों को अगली पावती का इंतजार करना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा के बेला गांव में आंधी से टूटा 1100 वोल्ट का खंभा, मकान पर गिरा; बड़ा हादसा टला 
    Next Article ब्रेकिंग न्यूज  – अमित शाह का CG दौरा “केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे, रात्रि विश्राम राजधानी में, कल जाएंगे जगदलपुर
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    Uncategorized

    जनपद उपाध्यक्ष के क्षेत्र में ही PM आवास में फर्जीवाड़ा, फर्जी जियो टैग से उड़ाए 1.20 लाख मनरेगा का भी चूना”*

    17/07/2026
    Uncategorized

    कोरबा में PMAY फर्जीवाड़े का खुलासा: आवास मित्र को कारण बताओ नोटिस, 2 दिन में मांगा जांच 

    14/06/2026
    Uncategorized

    कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न आंकड़ों का संग्रहण पूर्ण

    01/06/2026
    Uncategorized

    अपना घर सेवा आश्रम में लगे मानसिक स्वास्थ्य शिविर: 35 मरीजों की जांच, दवा बांटी, गंभीर केस जिला अस्पताल रेफर

    25/05/2026
    Uncategorized

    B.Ed-D.El.Ed प्रवेश 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 12 जून आखिरी तारीख, 28 जून को होगी प्रवेश परीक्षा

    25/05/2026
    Uncategorized

    खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी कार्रवाई में जप्ती

    23/05/2026
    Editors Picks

    आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर लगातार आपराधिक गतिविधियों, आमजन में भय का वातावरण एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने पर जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

    31/07/2026

    कटघोरा: फर्जी सील-साइन से लाखों का गबन, ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा में मचा हड़कंप

    31/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    31/07/2026

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    31/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.