Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं – 96 आवेदन प्राप्त
    छत्तीसगढ़

    जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं – 96 आवेदन प्राप्त

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI28/04/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 28 अप्रैल 2026/
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से एक सार्थक एवं जनहितकारी पहल के रूप में संपन्न हुआ। जिले के शहरी तथा दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और अपनी विभिन्न समस्याएं व मांगें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदक से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुना तथा संबंधित विभागों को प्रकरणों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए।
    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। ग्राम कोथारी के विजेन्द्र पाटले ने सूदखोरी के आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होने तथा उरगा पुलिस की कार्यशैली के संबंध में शिकायत की। ग्राम रौनाढाप के बंशीलाल ने आरबीसी 6-4 अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। नीलम सोनी, श्रीया स्व-सहायता समूह ने गढ़कलेवा कटघोरा में टेंट की जगह स्थायी शेड निर्माण की मांग रखी। ग्राम पंचायत सतरेंगा की सरपंच बंधन बाई ने पहाड़ी कोरबा बस्ती छातासरई से खोखराआमा तक सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर शिकायत की। ग्राम बांधाखार की सुनंदा पटेल ने फसल सर्वेक्षण कार्य में लंबित भुगतान राशि दिलाने की मांग की।
    ग्राम कुरूडीह के शांतिलाल ने सीमांकन संबंधी समस्या प्रस्तुत की। पाली के लालसिंह पैकरा ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम कोराई-सतरेंगा के बालीराम ने वन अधिकार पट्टा अंतर्गत प्राप्त भूमि को खरीद-फरोख्त के नाम पर हड़पने की शिकायत की और भूमि वापसी की मांग रखी। ग्राम सुतर्रा के चंदन सिंह ने हल्का पटवारी द्वारा गलत सीमांकन किए जाने की शिकायत की। ग्राम पोलमी के खिलावन डिक्सेना ने बिजली विभाग उड़नदस्ता टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। ग्राम नेवसा की खीक बाई ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम देवरमाल के राजेश भारद्वाज ने पटवारी को हटाने की मांग की, वहीं ग्राम चचिया के फूलसिंह ने भारतमाला सड़क निर्माण के प्रभावित क्षेत्र में बोर के मुआवजा राशि की मांग उठाई।
    कलेक्टर ने सभी प्रकरणों की गंभीरता से समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है।
    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल एवं श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमहिला स्व-सहायता समूहों ने बदली पोषण आहार आपूर्ति की तस्वीर
    Next Article राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    पोषण पुनर्वास केंद्र बना नन्हे आकाश के लिए नई उम्मीद, कुपोषण को हराकर लौटी मुस्कान

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026
    Editors Picks

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    29/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.