Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा में सरपंच गिरफ्तार: पोस्टमार्टम कर्मचारी का कॉलर पकड़ा फिर दीवार पर पटका, मारपीट से हुई मौत
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में सरपंच गिरफ्तार: पोस्टमार्टम कर्मचारी का कॉलर पकड़ा फिर दीवार पर पटका, मारपीट से हुई मौत

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI08/04/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जिला अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में आरोपी सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। मार्च 30, 2026 को एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हुई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह लाया गया। वहां पहुंचे सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर ने कर्मचारियों से जल्दी पोस्टमार्टम करने की जिद की। काम में व्यस्त बुजुर्ग कर्मचारी बाल कृष्ण चनैया ने इंतजार करने को कहा।

    इससे तैश में आकर सरपंच ने उसकी पिटाई कर दी। उसने बुजुर्ग कर्मचारी का सिर दीवार में भी पटक दिया था। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतक बाल कृष्ण चनैया की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने बताया कि पिता के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट हुई। इसी के चलते उनकी मौत हुई है। उन्होंने आरोपी सरपंच बेंद्रकोना निवासी जयवीर सिंह ठाकुर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी पोस्टमार्टम करने से मना कर रहे हैं। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया है। कर्मचारियों के अभाव में अन्य शवों का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पा रहा है।

    जिला मेडिकल कॉलेज के संयुक्त संचालक गोपाल कंवर ने बताया कि पुलिस को घटना दिनांक को ही अवगत करा दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और उनसे बातचीत की जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सीएसपी चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleग्राम सुपातराई में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण अवतार और वामन अवतार की कथाएं सुनाई गईं
    Next Article एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कटघोरा के शहीद वीर नारायण चौक पर फूंका नक्सलवाद का पुतला
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026
    Editors Picks

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.