Close Menu
    What's Hot

    ट्री मैन ऑफ इंडिया विष्णु लांबा का नक्सल ग्रीन मिशन: सरेंडर नक्सलियों को वनमित्र बनाने की मुहिम 🌳

    March 29, 2026

    कोरबा के छुरी प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में रसोइए का छात्र पर जानलेवा हमला।

    March 29, 2026

    कोरबा पुलिस ने चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 व्यक्तियों पर कार्रवाई की है

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 31
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी दूरस्थ वनांचल से लेकर शहरी क्षेत्रों तक की समस्याएं प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
    छत्तीसगढ़

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी दूरस्थ वनांचल से लेकर शहरी क्षेत्रों तक की समस्याएं प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIFebruary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    राखड़ डंपिंग, विद्युत पोल एवं फसल क्षति से संबंधित आवेदनों पर अधिकारियों को जांच के निर्देश

    कुल 131 आवेदन प्राप्त हुए

    कोरबा, 09 फरवरी 2026/जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों एवं शहरी अंचलों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुना। प्राप्त सभी आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    आवेदकों द्वारा क्रमवार अपने आवेदन प्रस्तुत किए गए तथा अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया गया। कलेक्टर श्री दुदावत ने ट्राइसाइकिल एवं राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों को खाद्य विभाग को प्रेषित करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग को ट्राइसाइकिल संबंधी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को प्रदाय करने के निर्देश दिए गए।
    जनदर्शन में भूमि को कब्जामुक्त कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), केवाईसी, मुआवजा, संविदा एवं अनुकम्पा नियुक्ति, सीमांकन तथा भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।
    बरबसपुर क्षेत्र में राखड़ डंपिंग के कारण खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर जवाहर लाल डहरिया द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ने बताया कि राखड़ डंपिंग से
    कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर मामले की जांच करने एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    नगर निगम अंतर्गत मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात भुगतान नहीं होने की शिकायत को लेकर ठेकेदार अरविंद कुमार ने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्रकरण को संबंधित विभाग को प्रेषित करते हुए नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    हरदीबाजार निवासी लेखराम राठौर द्वारा एसईसीएल भूमि मुआवजा संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट किया कि मुआवजा प्रक्रिया में भूमि मापन (मेजरमेंट) एक आवश्यक और महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि मापन कार्य पूर्ण कराकर 15 दिवस के भीतर आगे की मुआवजा प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    राताखार स्थित दुर्गा चौक में जर्जर विद्युत पोल से दुर्घटना की आशंका को लेकर माडू राम ने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को आवेदन प्रेषित कर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए।
    बगदरा ग्राम पंचायत, जेमरा द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य प्रारंभ कराने एवं फसल क्षति से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत एवं वन विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    चाकागुड़ा निवासी विकास द्वारा ठेकेदारी कार्य पूर्ण होने के पश्चात भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत रखी गई। कलेक्टर ने आवेदन श्रम विभाग को प्रेषित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आवास मित्र द्वारा मानदेय भुगतान नहीं होने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ, जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के आवास विभाग को प्रकरण प्रेषित कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
    इस दौरान अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता पर विशेष जोर देने के निर्देश
    Next Article जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित उन्नत पशुओं हेतु पशुपालकों को प्रोत्साहन स्वरुप अथितियों के करकमलों से पुरुस्कार वितरित किये गये।
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ट्री मैन ऑफ इंडिया विष्णु लांबा का नक्सल ग्रीन मिशन: सरेंडर नक्सलियों को वनमित्र बनाने की मुहिम 🌳

    March 29, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के छुरी प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में रसोइए का छात्र पर जानलेवा हमला।

    March 29, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा पुलिस ने चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 व्यक्तियों पर कार्रवाई की है

    March 29, 2026
    छत्तीसगढ़

    पूर्व डिप्टी CM के बेटे-बहू-पोती की हत्या, 2 को उम्रकैद:तीन बरी, हाईकोर्ट का फैसला, पैसे के लिए रिश्तेदार ने मारा था

    March 28, 2026
    छत्तीसगढ़

    लिफ्ट के बहाने बाइक सवार से लूट: 24 घंटे में पकड़े गए दो आरोपी, नशे की लत पूरी करने दिया घटना को अंजाम

    March 28, 2026
    छत्तीसगढ़

    बागेश्वर धाम कथा: कोरबा में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भव्य आयोजन डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था, 21 हजार माताओं ने निकाली कलश यात्रा

    March 27, 2026
    Editors Picks

    ट्री मैन ऑफ इंडिया विष्णु लांबा का नक्सल ग्रीन मिशन: सरेंडर नक्सलियों को वनमित्र बनाने की मुहिम 🌳

    March 29, 2026

    कोरबा के छुरी प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में रसोइए का छात्र पर जानलेवा हमला।

    March 29, 2026

    कोरबा पुलिस ने चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 व्यक्तियों पर कार्रवाई की है

    March 29, 2026

    पूर्व डिप्टी CM के बेटे-बहू-पोती की हत्या, 2 को उम्रकैद:तीन बरी, हाईकोर्ट का फैसला, पैसे के लिए रिश्तेदार ने मारा था

    March 28, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • शक्ति कोरबा मुख्य मार्ग, सुपातराई तहसील बारपाली, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 7879976261, 9691980916

    MSME / UDYAM : CG-10-0032258

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • पोर्टल के स्वामी / प्रधान संपादक : संतोष रजक
    • संपादक : जगदीश पुरी
    • सहायक संपादक : देवकी पुरी गोस्वामी
    • उप संपादक : मनहरण श्रीवास
    • मार्केटिंग हेड : प्रमोद कुमार श्रीवास
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.