Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड ने कहा – विश्व का रेयर टू रेयरेस्ट रिकार्ड है यह
    छत्तीसगढ़

    कोरबा ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड ने कहा – विश्व का रेयर टू रेयरेस्ट रिकार्ड है यह

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI07/02/2026No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    ( स्वच्छता शपथ के 280 मीटर लंबे एक ही बैनर पर 20 मिनट में 15500 हस्ताक्षर कर कोरबा ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड )

    ( 01 घंटे में 7594 हस्ताक्षर करने का पिथौरागढ़ के रिकार्ड को कोरबा ने जबरदस्त प्रहार कर किया ध्वस्त, विश्व स्तर पर गूंजेगी कोरबा की यह धमक )

    कोरबा – कोरबा के लिए 06 फरवरी 2026 का यह दिन ’’ स्वर्णिम दिवस ’’ के रूप में याद किया जाएगा। नगर पालिक निगम कोरबा के महासंकल्प 2026 के बैनर तले आज कोरबा ने एक ऐसा कीर्तिमान बनाया है, जिसे खंडित कर पाना हर किसी के लिए जल्द संभव नहीं होगा। आज कोरबा ने गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड का एक ऐसा ताज पहना है, जिसकी चमक देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी बिखरेगी। गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉ.मनीष विश्वनोई ने इस वर्ल्ड रिकार्ड की घोषणा करते हुए कहा कि कोरबा द्वारा आज बनाया गया रिकार्ड वर्ल्ड का ’’ रेयर टू रेयरेस्ट रिकार्ड ’’ है, मैं चमत्कृत हूॅं, कोरबा का यह कारनामा ऐतिहासिक है, यह पहला मौका है कि कोई भी रिकार्ड डबल मार्जिन से क्रेक किया गया हो। उन्होने कहा कि स्वच्छता शपथ के एक ही बैनर पर 01 घंटे की समयसीमा में 7594 हस्ताक्षर करने का रिकार्ड उत्तराखंड के पिथौरागढ़ शहर का था, जिस ध्वस्त करते हुए कोरबा ने केवल 20 मिनट में 15500 हस्ताक्षर कर एक ऐसा रिकार्ड बनाया है, जिसे तोड पाना सुगम नहीं होगा। धन्यवाद कोरबा – साधुवाद कोरबा – आभार कोरबा – बहुत बहुत बधाई नगर पालिक निगम कोरबा।

    विगत एक सप्ताह से नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से की जा रही व्यापक तैयारियों के पश्चात आज 06 फरवरी को प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड कायम करने हेतु स्वच्छता शपथ के 280 मीटर लंबे एक ही बैनर पर हस्ताक्षर करने के महाअभियान का आयोजन आज सम्पन्न हुआ, आयोजन में कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का विशिष्ट आतिथ्य प्राप्त हुआ, वहीं आयोजन की मेजबानी महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय एवं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने की। इस मौके पर निगम के पार्षद व जनप्रतिनिधिगण, जिले के प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकारबंधु, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यालयीन छात्र-छात्राएं, महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों, नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारियों सहित कोरबा के नागरिकबंधुओं ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता प्रदान की।

    हमारा कोरबा स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में भी बनेगा नम्बर वन

    इस अवसर पर आयोजन के मुख्य अतिथि की आसंदी से दिए गए अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि हमें गर्व है अपने कोरबा पर एवं यहॉं की देवतुल्य जनताजनार्दन की सहभागिता पर कि आज हमारे कोरबा ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है, जिसे जल्दी तोड़ पाना संभव नहीं होगा। उन्होने कहा कि हमारा कोरबा स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में देश का नम्बर वन शहर पर आसीन हो, इस हेतु हम सभी स्वच्छता पर लगातार कार्य करेंगे एवं कोरबा को एक और बड़ा सम्मान दिलाएंगे। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत का जो सपना संजोया था, उस सपने को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के मार्गदर्शन में हमारा नगर पालिक निगम कोरबा पूरा कर रहा है, इसके लिए मैं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, निगम के पार्षदबंधु व अधिकारी कर्मचारियों एवं कोरबा के समस्त नागरिकबंधुओं को साधुवाद देता हॅूं, बधाई देता हूॅं। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता शपथ ग्रहण कराई तथा उपस्थितजनों ने स्वच्छता शपथ ग्रहण करते हुए शहर की स्वच्छता के अपने संकल्प को दोहराया।

    हम सबका सपना हुआ साकार

    इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि आज कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन है, आज हमारे कोरबावासियों ने एक ऐसा रिकार्ड बनाया है, जिसकी गूंॅज देश-विदेश तक पहुंचेगी, उन्होने कहा कि आज हम सबकी मेहनत सफल हुई है, हमारा सपना साकार हुआ है, हमने बहुत बडे़ मार्जिन के साथ पूर्व का रिकार्ड ध्वस्त किया है। उन्होने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव व उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में हम कोरबा को देश का स्वच्छतम शहर बनाने में भी कामयाब होंगे, स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी कोरबा को सम्मान दिलाएंगे, ऐसा मैं विश्वास रखती हूॅं। महापौर श्रीमती राजपूत ने कोरबा की इस बडी उपलब्धि के लिए कोरबा के नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, निगम के अधिकारी कर्मचारियों, जिले के विभिन्न विभागों, विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, संगठनों को उनके परिश्रम व प्रयास के लिए साधुवाद दिया।

    आभार कोरबा – धन्यवाद कोरबा

    कोरबा को यह बड़ी उपलब्धि दिलाने में शहरवासियों की सहभागिता के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि हमारे कोरबा को आज बहुत बड़ा सम्मान मिला है, नगर पालिक निगम व जिला प्रशासन के महासंकल्प 2026 के बैनर तले कोरबा ने आज एक ऐसा रिकार्ड बनाया है, जो बर्षा तक याद किया जाएगा व इस रिकार्ड को तोड़ पाना भी सुगम नहीं होगा। उन्होने कहा कि पूर्व रिकार्ड को डबल मार्जिन व आधे से भी कम समय पर क्रेक करना एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे पाने के लिए हमारे निगम के अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों ने, जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों ने, पत्रकारबंधुओं, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों, एवं महिला स्वसहायता समूह सदस्यों ने तथा कोरबा के जागरूक नागरिकबंधुओं ने अपनी सम्पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ अपनी सहभागिता दी, वहीं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी का लगातार मार्गदर्शन निगम को मिला, इस बड़ी उपलब्धि के लिए आभार कोरबा – धन्यवाद कोरबा।

    आयोजन में इनकी रही सहभागिता

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा महासंकल्प 2026 के बैनर तले आयोजित इस महासमर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारबंधुओं, कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों, वन विभाग, चेम्बर आफ कामर्स, रेडक्रास सोसायटी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, नमामी हसदेव व समाज, आमनागरिक, पुलिस विभाग एवं बैंक कर्मियो, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, मेडिकल व नर्सिंग कालेज, छत्तीसगढ़ शासन, एन.टी.पी.सी., एसईसीएल, बालको, के.एन.कालेज, मिनीमाता कालेज, शासकीय महाविद्यालय, अग्रसेन कालेज, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व जिला ओलंपिक संघ, सेजेस कन्या साडा कोरबा, सरस्वती शिशुमंदिर सीएसईबी केरबा पूर्व, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी कोरबा व सेजेस एनसीडीसी कोरबा, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, सेंट जेविर्यस पब्लिक स्कूल, सेंट पेलौटी पब्लिक स्कूल रविशंकर नगर, डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल टीपीनगर, डीपीएस स्कूल बालको एवं एमजीएम स्कूल बालको , प्रयास विद्यालय डिंगापुर, प्रयास विद्यालय डिंगापुर व संस्कार भारती, निर्मला स्कूल रिसदी, निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी, ब्लू वर्ड पब्लिक स्कूल, केरियर पब्लिक स्कूल, गायत्री विद्यालय सीएसईबी बुधवारी, गायत्री विद्यालय रानी रोड कोरबा, सरस्वती शिशु मंदिर सीतामणी, सेजेस अंग्रेजी माध्यम पम्प हाउस, लायंस स्कूल टीपीनगर व सीतामणी तथा बीकन स्कूल एसईसीएल व बीकन स्कूल सीएसईबी , महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिला ओलपिंक संघ, मितानिन, स्वच्छता दीदी, सफाई मित्र, निगम के अधिकारी कर्मचारी, एनयूएलएम, महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों आदि की सहभागिता रही।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleडीएलसीसी एवं डीएलआरसी की तिमाही बैठक संपन्न शासन की योजनाओं के तहत युवाओं के लिए अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करें बैंक : कलेक्टर
    Next Article मधुमक्खी पालन से खुला किसानों के आर्थिक समृद्धि का द्वार
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    पोषण पुनर्वास केंद्र बना नन्हे आकाश के लिए नई उम्मीद, कुपोषण को हराकर लौटी मुस्कान

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026
    Editors Picks

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    29/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.