Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस
    छत्तीसगढ़

    कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI16/05/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा 15 मई 2026/

    उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 17 मई को ” विश्व उच्च रक्तचाप दिवस ” मनाया जाता है। इस दिन लोगों को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक किया जाता है। उच्च रक्तचाप किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। हाईब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन का खतरा महिलाओं से ज्यादा पुरूषों में होता है। इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं जैसे फैमिली हिस्ट्री , तनाव, गलत खान-पान और लाइफस्टाइल आदि। इससे बचने के लिए न केवल डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है बल्कि तनाव को कम करना और शरीर को सक्रिय बनाए रखना बेहद जरूरी है।

    दिनांक 17 मई को जिले में ” विश्व उच्च रक्तचाप दिवस ” के अवसर पर समस्त विकासखंड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (शहरी तथा ग्रामीण ),आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उपस्वास्थ केन्द्रों (शहरी तथा ग्रामीण) में उच्च रक्तचाप से संबंधित बीमारियों के संबंध में तथा रोकथाम से सबंधी जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में उच्च रक्तचाप तथा मधुमेह की स्क्रीनिंग की जाएगी ।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उच्च रक्तचाप एक आम और अक्सर शांत स्थिती है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित अधिकांश लोगों को कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देता है, इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। शरीर की धमनियों या मुख्य रक्तवाहिकाओं की दीवारों पर रक्त का दबाव लगातार बहुत अधिक होता है इसे हाईपरटेंशन कहते हैं। यह धीरे धीरे शरीर में बढता है, समय के साथ यह हृदय रोग, स्ट्रोक, गुर्दे की विफलता और मनोभ्रंष जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।

    उन्होंने बताया कि मोटापा, धुम्रपान या स्मोकिंग, शराब का सेवन , असंतुलित आहार, तनाव या डिप्रेशन तथा शारीरिक गतिविधियों में कमी उच्च रक्तचाप की समस्या को जन्म दे सकते हैं। हालांकि हाईपरटेशन के लक्षणों को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे संकेत हैं जिनके द्वारा उच्च रक्तचाप की समस्या को देखा जा सकता है जैसे अत्यधिक सर दर्द देना , छाती में दर्द, स्पष्ट दिखाई ना देना, बेचैनी या घबराहट होना, सांस फूलना, थकान महसूस होना है।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के लोगों से अपील किया गया है कि जिन लोगों को उपरोक्त प्रकार के शारीरिक लक्षण हों तथा 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग निकट के स्वास्थ्य केन्द्र जाकर जांच करावे तथा चिकित्सकीय परामर्श लें , चिकित्सक के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों निःशुल्क जॉंच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleविशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
    Next Article कोरबा के जैन भवन में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 16 एवं 17 मई को
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.